Move to Jagran APP

देश के शीर्ष 10 मेडिकल कालेजों में चंडीगढ़ का अस्‍पताल नौवें व रोहतक पीजीआइ 60वें स्थान पर

चंडीगढ़ के सेक्‍टर 32 अस्‍पताल काे देश के टॉप 10 अस्‍पतालों में स्‍थान मिला है। रोहतक पीजीआइ का स्‍थान पहले से काफी गिर गया है और यह 25वें से 60वें स्‍थान पर आ गया है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 05 Apr 2019 01:28 PM (IST)Updated: Fri, 05 Apr 2019 01:28 PM (IST)
देश के शीर्ष 10 मेडिकल कालेजों में चंडीगढ़ का अस्‍पताल नौवें व रोहतक पीजीआइ 60वें स्थान पर
देश के शीर्ष 10 मेडिकल कालेजों में चंडीगढ़ का अस्‍पताल नौवें व रोहतक पीजीआइ 60वें स्थान पर

रोहतक, [पुनीत शर्मा]। देश के शीर्ष मेडिकल कालेजों की रैंकिंग जारी कर दी गई है। करियर 360 द्वारा जारी रैंकिंग के अनुसार प्रदेश का कोई भी मेडिकल कालेज शीर्ष दस तो क्या शीर्ष 50 में भी स्थान नहीं बना पाया है। चंडीगढ़ के सेक्‍टर 32 के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल को रैंकिंग में नौवां स्थान मिला है। कुल पांच सौ अंकों में से उसे 213.5 अंक मिले हैं।  रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस 25वें से 60वें स्थान पर खिसक गया है।

loksabha election banner

रोहतक पीजीआइ 25वें से खिसककर पहुंचा 60वें स्थान पर

सोनीपत के खानपुर स्थित बीपीएस मेडिकल कालेज को 58वीं रैंक मिली है। बता दें कि रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस की रैंकिंग दो वर्ष पूर्व तक 25वीं हुआ करती थी, लेकिन अब यह खिसककर 114.2 अंकों के साथ 60वें स्थान पर जा पहुंची है।

यह है रैंकिंग का आधार

किसी भी मेडिकल कालेज को रैंकिंग देने के लिए सर्वे के वक्त विभिन्न तथ्यों को ध्यान में रखा जाता है। इसमें मुख्य तौर पर कालेज में विद्यार्थियों को पढ़ाने के तरीके, विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध संसाधन, कालेज में उपलब्ध प्रयोगशालाएं, कालेज में मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं की जांच की जाती है।

घोटाले बने रैंकिंग गिरने का कारण

पंडित बीडी शर्मा मेडिकल कालेज में लगातार हो रहे घोटाले और मरीजों की अनदेखी ने रैंकिग गिराने में अहम भूमिका निभाई है। आए दिन मरीजों को बाहर से दवाइयां लिखने, गार्ड व इंप्लांट घोटाले ने मेडिकल कालेज की छवि को पूरे देश में खराब किया है। इसके साथ ही विद्यार्थियों के शोध के लिए कालेज प्रबंधन द्वारा कोई ठोस कदम न उठाया जाना भी एक अहम कारण माना जा रहा है।

देश के शीर्ष दस मेडिकल कालेज

    नाम                                                                                       स्कोर

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, दिल्ली-                         461.9

किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ-                                         312.5

यूनिवर्सिटी कालेज आफ मेडिकल साइंस, यूनिवर्सिटी आफ दिल्ली-        295.3

जवाहर लाल इंस्टीट्यूट आफ पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल रिसर्च, पुद्दुचेरी-      289.2

इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी-                    287.8

मौलाना आजाद मेडिकल कालेज, नई दिल्ली-                                     268.2

आम्र्ड फोर्स मेडिकल कालेज, पुणे-                                                    263.8

लेडी हरङ्क्षदगे मेडिकल कालेज, नई दिल्ली-                                      216.5

गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हॉस्पिटल, चंडीगढ़-                                213.5

सेठ जीएस मेडिकल कालेज, मुंबई-                                                   203.8

(उक्त अंक 500 अंकों में से दिए गए हैं )


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.