जेएनएन, रोहतक। पंजाब सरकार में कैबिनेट मंत्री व कांग्रेस के स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू पर चप्पल फेंकने के मामले में आर्यनगर थाना पुलिस ने एक महिला पर केस दर्ज कर लिया है। सिद्धू यहां पर कांग्रेस उम्मीदवार दीपेंद्र हुड्डा का प्रचार करने आए थे। इसी दौरान एक महिला ने उनकी तरफ चप्पल फेंक दिया। ये चप्पल मंच के पास गिरा। इसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया था।
पुलिस को दी शिकायत में निर्मल नगर निवासी रोहित ने बताया कि वह नवजोत सिंह सिद्धू का फैन है। उसने बताया कि सिद्धू 8 मई को कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा के समर्थन में गांधी कैंप में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। इसी बीच एक महिला ने उनकी तरफ चप्पल फेंक दी थी, जबकि कुछ लोगों ने नारेबाजी कर पत्थर भी फेंके थे।
इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें जितेंद्र कौर पत्नी जितेंद्र विज ने कहा था कि उसी ने यह चप्पल फेंकी है। शिकायत में कई अन्य लोगों के नाम भी दिए गए हैं। आर्य नगर थाने के एसआइ रतन सिंह ने बताया कि पुलिस ने फिलहाल जितेंद्र कौर के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच के बाद अन्य लोगों को भी इसमें शामिल कर लिया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Posted By: Kamlesh Bhatt
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप