पूर्व वित्त मंत्री के निधन पर व्यापारी नेताओं ने जताया गहरा शोक
जागरण संवाददाता रोहतक पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर व्यापारी नेताओं ने गहर
जागरण संवाददाता, रोहतक :
पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली के निधन पर व्यापारी नेताओं ने गहरा दुख जताया। हरियाणा उद्योग व्यापार हित मंडल के प्रदेश अध्यक्ष अनिल भाटिया, व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, सिविल रोड टेडर्स एसोसिएशन के प्रधान सूरज रसवंत, शोरी क्लाथ मार्केट के प्रधान गुलशन ईशपुनियानी, स्वर्णकार संघ के कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र भारत, स्वर्णकार संघ के महासचिव अमित वर्मा, सोमनाथ महता, डेयरी एसोसिएशन के नंद कपूर ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया। व्यापारी नेताओं ने दुख व्यक्त करते हुए कहा जेटली कुशल राजनीतिज्ञ, समाजसेवक व्यक्ति थे। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान प्राप्त की कामना करते हुए परिवार को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।