गुरमीत राम रहीम की सुनारिया जेल की सुरक्षा में सेंध, बैरक में मिला यह सामान
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की सुनारिया जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगी है। इससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल उठ गया है।
रोहतक, जेएनएन। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की जेल की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगने का खुलासा हुआ है। सुनारिया जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आने से हड़कंप मच गया है। जेल के बैरक में एक पैकेट में छह मोबाइल मिले हैं। बैरक के अंदर मोबाइल फोन बरामद होने के पीछे जेल कर्मचारियों की भी मिलीभगत की आशंका है। पुलिस दावा कर रही है कि मोबाइलों को बाहर से फेंका गया है, लेकिन ऐसी कोई लोकेशन नहीं हैं जहां से मोबाइलों को बैरक के अंदर फेंका जा सके। जेल में डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम दुष्कर्म और हत्या मामले में 20 साल कैद की सजा काट रहा है।
जानकारी के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब छह बजे सुनारिया जेल के बैरक नंबर एक की गिनती खोली जानी थी। इससे पहले वार्डर अजीत सिंह ने बैरक के बाहरी एरिया को चेक किया। चेङ्क्षकग के दौरान बुर्ज नंबर एक व दो के बीच में फ्रूटी के दो पैकेट मिले। ये पैकेट टेप से बंद हुए थे।
पैकेट उठाए गए तो वह अधिक वजन का लगा। संदेह होने पर तुरंत सुरक्षा उपाधीक्षक व बैरक इंचार्ज कृष्ण कुमार, उप सहायक अधीक्षक को सूचना दी गई। अधिकारियों ने दोनों पैकेटों को खोला तो उनमें तीन-तीन मोबाइल बरामद हुए। जेल कर्मचारी धर्मवीर सिंह की शिकायत पर शिवाजी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप