Move to Jagran APP

कौशल रोजगार निगम को भंग कराने की मांग, 23 से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे निकाय कर्मी

सरकार पर लगाए हड़ताल खत्म करने के लिए दबाव बनाने के आरोप

By JagranEdited By: Published: Fri, 20 May 2022 06:24 PM (IST)Updated: Fri, 20 May 2022 06:24 PM (IST)
कौशल रोजगार निगम को भंग कराने की मांग, 23 से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे निकाय कर्मी
कौशल रोजगार निगम को भंग कराने की मांग, 23 से दो दिवसीय हड़ताल पर रहेंगे निकाय कर्मी

जागरण संवाददाता, रोहतक: निकाय कर्मचारी 23 और 24 मई को हड़ताल पर रहेंगे। हड़ताल पेन डाउन-टूल डाउन के तहत होगी। यानी न दफ्तरों में कोई कार्य होगा और न फील्ड कर्मचारी कोई काम करेंगे।

loksabha election banner

कौशल रोजगार निगम लिमिटेड को भंग करवाने की मुख्य मांग है। जबकि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करवाने और 4000 रुपये जोखिम भत्ता लागू करवाना भी मांग में शामिल है।

हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ नगर निगम इकाई के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने हड़ताल के लिए सभी कर्मचारियों को एकजुट होने का आह्वान किया है। यह भी बताया कि राज्य प्रधान की तरफ से संदेश आया है कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डा. कमल गुप्ता के साथ हुई वार्ता बेनतीजा रही है। अब सरकार बौखलाहट में नगर पालिका कर्मचारी संघ एवं अग्निशमन सेवा संघ के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों पर दबाव बनाया जा रहा है। यहां तक धमकी दी जा रही हैं कि यदि हड़ताल की तो टर्मिनेट कर दिए जाएंगे और केस भी दर्ज कराएंगे। जबकि संघ के पदाधिकारियों ने झुकने से इन्कार कर दिया है। यह भी चेतावनी दी है कि हम किसी भी कीमत पर पीछे नहीं हटेंगे, जब तक पे-रोल व 212 आउटसोर्सिंग दमकल कर्मचारियों को कौशल रोजगार निगम में से बाहर निकालकर हमें 58 साल तक रोजगार की सुरक्षा नहीं दी जाती। इसके अलावा हमारी अन्य मांगों को का समाधान नहीं किया जाता तब तक हम एक कदम भी पीछे नहीं हटने वाले। साल 2018 में 16 दिन की हड़ताल को भी याद दिलाते हुए कहा कि सरकार ने हर कोशिश की थी, लेकिन हमारे कर्मचारी नहीं झुके थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.