Move to Jagran APP

नड्डा के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली जीत की शपथ, नेताओं ने दिया बड़ा मंत्र

रोहतक में भाजपा के शक्ति केंद्र प्रमुख और पालकों के सम्‍मेलन में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कार्यकारी राष्‍ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा के समक्ष जीत की शपथ ली।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 27 Jul 2019 03:17 PM (IST)Updated: Sat, 27 Jul 2019 03:17 PM (IST)
नड्डा के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली जीत की शपथ, नेताओं ने दिया बड़ा मंत्र
नड्डा के सामने भाजपा कार्यकर्ताओं ने ली जीत की शपथ, नेताओं ने दिया बड़ा मंत्र

रोहतक, जेएनएन। यहां अनाजमंडी में हरियाणा भाजपा का राज्‍यस्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुख व पालक सम्मेलन शुरू हो गया है। सम्‍मेलन में सम्‍मेलन में शक्ति केंद्र प्रमुख व पालकों ने भाजपा के राष्‍ट्रीय कार्यकारी अध्‍यक्ष जेपी नड्डा के शपथ विजय की शपथ ली। नेताओं ने शक्ति केंद्र प्रमुख व पालक को विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पांच साल बाद आज हरियाणा में भाजपा के लिए परीक्षा की घड़ी में है। हमें यह परीक्षा केवल पास करना नहीं है, बल्कि लक्ष्‍य के अनुरूप पास होना है।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री ने सम्‍मेलन में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा राष्ट्रीय महासचिव व हरियाणा प्रभारी डॉ अनिल जैन का स्वागत किया। मनोहरलाल ने कहा कि आज हरियाणा में पांच साल बाद फिर परीक्षा की घड़ी आई है। आज हमारा लक्ष्य केवल परीक्षा पास करना नहीं, अपितु लक्ष्य अनुरूप रिजल्‍ट हासिल करने का है। इसलिए तैयारी में कोई कोर-कसर नहीं रहना चाहिए।

मनोहरलाल ने कहा कि भाजपा देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी है। उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला किया। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस की हालत कैसी है इसका अंदाजा इसी से लगाशया जा सकता है कि उसका राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा इसी में सभी नेता उलझे हुए हैं। दूसरी ओर भाजपा में राष्ट्रीय, राज्‍य, जिला, मंडल और बूथ अध्यक्ष तक नियुक्त हैं।

मनोहर ने कहा कि बीते पांच साल में हरियाणा में जितने भी चुनाव हुए, उसमें जनता ने अच्छे मार्जिन से भाजपा को जिताया। अब हमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी करनी है और इसके लिए अच्छा वातावरण बनाने की जरूरत है। अपनी पार्टी की नीतियों से लेकर सरकार की योजनाओं तक को जन जन तक पहुंचाएं। हमें जीत को अच्छी जीत में बदलना है।

यह भी पढ़ें: मां की ममता हुई कम ताे बच्‍चों ने उठाया बड़ा कदम, फिर आंसुओं की धार में जागा प्‍यार

मुख्‍यमंत्री ने कार्यकर्ताओं को सावधान किया कि सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार की काट करने के लिए तैयार रहें। उन्‍होंने कहा कि विरोधियों को हमारे काम, सुशासन से परेशानी हो रही है और वह माहौल खराब करने की कोशिश करेंगे। लेकिन, हमें पार्टी-सरकार की सकारात्मक बातें पहुंचानी है और  मिशन 75 के लिए मिलकर मजबूती से काम करना है।

यह भी पढ़ें: नेता का नया अंदाज: चूल्हे के पास बैठ किया नाश्ता, खूब भायी लाल मिर्च की चटनी और लस्सी

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं हरियाणा प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और भरोसे के बूते लोकसभा चुनाव में भाजपा ने हरियाणा की सभी 10 सीटें जीतने के लक्ष्य को हासिल किया। ऐसा भाजपा का संगठन नीचे तक पहुंचने के कारण संभव हुआ है। इससे विपक्षी दलों में भगदड़ मची हुई है।

अनिल जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा में कीर्तिमान स्थापित किया है। हरियाणा में गुंडे, दलाल, अपराधी प्रवृति को बढ़ावा देने वाली परंपराओं को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने खत्म किया है। इस अवसर पर उन्होंने शक्ति केंद्र प्रमुख, पालकों को शपथ भी दिलाई। यह इस प्रकार था-

' मैं संकल्प लेता हूं कि भाजपा शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक के तौर पर अपनी भूमिका का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करूंगा। मैं पार्टी को बूथ पर मजबूत करने के लिए पन्ना प्रमुखों को सक्रिय रखूंगा। मैं हरियाणा में फिर एक बार भाजपा की ईमानदार सरकार बनाने के लिए काम करूंगा। पार्टी द्वारा मुझे शक्ति केंद्र प्रमुख, पालक के तौर पर जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी, उसका निष्ठा से पालन करूंगा।'

भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला ने कहा कि हरियाणा में 19 हजार बूथ पर हमने पन्ना प्रमुख बनाए। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पन्ना प्रमुख स्तर के कार्यकताओं का सम्मान किया। जब भी केंद्र से हमें लक्ष्य प्राप्त हुए हैं। इससे कार्यकर्ताओं के बूते पर हमने हर लक्ष्य हासिल किया। अब कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 100 नए सदस्यों को जोड़ेंगे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.