Move to Jagran APP

जम्मू-कश्मीर से ARTICLE 370 हटाने को विधानसभा चुनाव में भुनाएगी BJP

विधानसभा चुनाव में फिर से राष्ट्रवाद अहम एजेंडा होगा। अनुच्छेद -370 और 35ए खत्म करने के मामले को भाजपा चुनाव में भुनाएगी।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 12 Aug 2019 12:36 PM (IST)Updated: Mon, 12 Aug 2019 12:40 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर से ARTICLE 370 हटाने को विधानसभा चुनाव में भुनाएगी BJP
जम्मू-कश्मीर से ARTICLE 370 हटाने को विधानसभा चुनाव में भुनाएगी BJP

जेएनएन, रोहतक। भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से चुनावी मूड में आ गई है। विधानसभा चुनाव में फिर से राष्ट्रवाद अहम एजेंडा होगा। अनुच्छेद -370 और 35ए खत्म करने के मामले को भाजपा चुनाव में भुनाएगी। दिल्ली रोड स्थित निजी बैक्वेंट हॉल में आयोजित भाजपा प्रदेश कार्य समिति (विस्तारित) महिला मोर्चा की बैठक में हरियाणा के प्रदेश प्रभारी डॉ. अनिल जैन ने यह स्पष्ट कर दिया है।

loksabha election banner

कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान ही डॉ. जैन ने कहा कि यह देश और दुनिया में बड़ा संदेश गया है। सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जन-जन को इस बारे में बताया जाए। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने कहा है कि पार्टी की महिला कार्यकर्ता भी अपने कार्य के बलबूते पर संगठन में बड़े से बड़ा स्थान प्राप्त कर सकती हैं। उन्होंने दिवंगत सुषमा स्वराज का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पार्टी में कार्य करने के अवसरों का सदुपयोग किया और देश में ही नहीं विदेशों में भी उनके कार्य की चर्चा होती है।

सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर ने भाजपा सरकार की तमाम उपलब्धियों, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ आदि अभियान पर भी प्रकाश डाला। वहीं, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रश्मि सूध ने ट्रिपल तलाक व अनुच्छेद 370 समाप्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विधानसभा चुनाव के मद्देनजर महिला कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर लोगों से संपर्क करें। प्रयास करें कि चुनाव में विपक्षी दलों का खाता ही न खुल पाए। महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष निर्मला बैरागी ने कहा कि मोर्चा में जिन भी महिलाओं को पद मिले है वे पद नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी पार्टी द्वारा दी गई है।

त्योहारों पर भी छोटे-छोटे आयोजन करने का आह्वान

प्रदेश अध्यक्ष बराला ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर पन्ना स्तर तक पहुंच चुका है। महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें तीज त्योहारों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम करके आम जनता से जुड़ाव करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिला कार्यकर्ता प्रयास करें कि सदस्यता अभियान के तहत उनके साथ अधिक से अधिक लोग जुड़े। जिन क्षेत्रों में छावनी है वहां पर सैनिकों के साथ कार्यक्रम आयोजित करें।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी कविता चौधरी, प्रदेश महामंत्री सुनीता दांगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी एडवोकेट चेतना अरोड़ा, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कुसुम राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, सुनीता लोहचब, राकेश मलिक, संजय बल्हारा, विकास रोहिल्ला मौजूद रहे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.