विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Haryana: BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने संभाला पदभार, कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल भी रहे शामिल

By Jagran NewsEdited By: Gurpreet Cheema
Published: Mon, 30 Oct 2023 12:37 PM (IST)Updated: Mon, 30 Oct 2023 05:22 PM (IST)

रोहतक में आज बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी पदभार संभालंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व ...और पढ़ें

रोहतक में पदभार संभालेंगे बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी (फाइल फोटो)
रोहतक में पदभार संभालेंगे बीजेपी के नए प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. BJP प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी ने संभाला पदभार
  2. आप नेता लवलीन टुटेजा को किया गया नजरबंद
  3. कार्यक्रम में सीएम मनोहर लाल भी रहे शामिल

जागरण संवाददाता, रोहतक। हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी (BJP president Nayab Saini) ने सोमवार को रोहतक में पदभार संभाला। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल, प्रभारी त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री विप्लव देब, पूर्व अध्यक्ष और राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ भी मौजूद हैं।

CM मनोहर लाल ने कही ये बात

पुलिस-प्रशासन ने भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मी चेकिंग के बाद ही कार्यकर्ताओं और लोगों को एंट्री दे रहे थे। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पद्भार ग्रहण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर (CM Manohar Lal) ने कहा - पांच राज्यों में होने वाले चुनावों में भाजपा तीन राज्यों में बहुमत के साथ जीत रही है। इन चुनावों का असर हरियाणा के चुनाव में भी देखने को मिलेगा। जल्द ही लोकसभा और विधानसभा चुनाव के साथ हरियाणा प्रदेश की 8 नगर निगम का चुनाव होगा।

यह भी पढ़ें: Sirsa News: पीड़ित मरीजों ने जब CM खट्टर के सामने नशा तस्करों पर पुलिस कार्रवाई न करने के लगाए आरोप, फिर मनोहर लाल ने...

कार्यक्रम में चेकिंग करते पुलिसकर्मी

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष नायब सैनी के साथ सीएम मनोहर लाल

वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री मनोहर लाल के रोहतक आगमन से पहले ही नवीन जयहिंद को उन्हीं के बाग में नजरबंद किया गया है। बता दें कि नवीन जयहिंद ने एक नवंबर से एसवाईएल मामले पर धर्म युद्ध का ऐलान किया हुआ है।

आप नेता लवलीन टुटेजा को किया गया नजरबंद

इस दौरान आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह सचिव लवलीन टुटेजा को भी घर में ही नजरबंद किया गया। सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में लवलीन टुटेजा पहुंच गए थे। इसलिए उनके घर के बाहर भी पुलिस तैनात किया गया।

यह भी पढ़ें: Haryana News: हरियाणा में सरकार-संगठन की ये चार सबसे बड़ी चुनौतियां, क्या इनमें सफल हो पाएंगे नायब सैनी?