भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने धनखड़ ने की सांसद डा. अरविद शर्मा से मुलाकात
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को रोहतक सांसद डा. अरविद शर्मा से मुलाकात की। सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन सबसे मजबूत संगठन है।
जागरण संवाददाता, रोहतक : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को रोहतक सांसद डा. अरविद शर्मा से मुलाकात की। पहले संगठन और बाद में बरोदा उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की। सांसद डा. अरविद शर्मा ने कहा कि भाजपा संगठन सबसे मजबूत संगठन है। बरोदा उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में कही पर भी कांग्रेस का कोई जनाधार नहीं है। इस बार बरोदा हल्के में कमल का फूल खिलेगा। भाजपा की नीतियों से आज प्रत्येक वर्ग खुश है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में अनेक जनकल्याणकारी नीतियां लागू की है, जिनका अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को लाभ मिल रहा है। प्रदेश सरकार ने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाकर सभी प्रणालियों को ऑनलाइन कर लोगों को घर बैठे सुविधाएं दी है।