अटल थे राजनीतिक क्षेत्र में शुद्धता एवं सुचिता के प्रतीक : सुरेश भट्ट
भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित की।
जागरण संवाददाता, रोहतक : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए गांव मकड़ौली खुर्द में पौधा रोपण कार्यक्रम का म्हारा हरियाणा हरा भरा हरियाणा अभियान का समापन त्रिवेणी लगाकर किया।
इसी प्रकार का कार्यक्रम पूरे जिले में सभी मंडलों में चलाया गया। रोहतक में पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर, महम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शमशेर खरकड़ा, किलोई में सतीश नांदल, जिला अध्यक्ष अजय बंसल, जिला महामंत्री सतीश आहूजा, जिला मीडिया प्रभारी शमशेर खरक, जिला उपाध्यक्ष देवराज, सांपला मंडल अध्यक्ष अभिनंदन शर्मा, सतीश ठेकेदार, अशोक सहगल, लाखन माजरा के मंडल अध्यक्ष नवीन उप्पल किसान नेता सतवीर राठी सहित भाजपा जिला रोहतक के सभी जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारियों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उपस्थित लोगों में पौधों का वितरण किया और ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया। सुरेश भट्ट ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पहचान राजनीतिक क्षेत्र में अटल जी शुद्धता एवं सुचिता के प्रतीक माने जाते थे उसी व्यक्तित्व के आधार पर पार्टी ने तय किया कि अटल जी की पुण्यतिथि हम पर्यावरण बचाने का संदेश देंगे तथा सभी गांव में ओर शहर के सभी वार्डों में अटल जी की पुण्यतिथि पर त्रिवेणी लगाने का काम किया गया।