भाजपा ने प्रदेश को 20 वर्ष पीछे धकेला : भूपेंद्र हुड्डा
संवाद सहयोगी, कलानौर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा प्रदेश की भाजपा सरक
संवाद सहयोगी, कलानौर : हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ¨सह हुड्डा प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया और देश को 25 वर्ष पीछे धकेल दिया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में हरियाणा पर कर्ज करीब 60 हजार करोड़ रुपए था, जो 4 साल में ही बढ़कर ढाई गुना से ज्यादा हो गया है। हुड्डा मंगलवार को भाली गांव में कांग्रेस कार्यकर्ता रामफल के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अपनी हठधर्मिता छोड़कर तुरंत कर्मचारियों से बात करनी चाहिए। इतना ही नहीं सरकार की ओर से जारी 720 बसों के परमिट को तत्काल रद्द करना चाहिए। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए ज्यादा दामों पर बसों को किराये पर लेने का काम किया है। अगर इसकी निष्पक्षता से जांच कराई जाए तो घोटाला सामने आएगा। इस मौके पर कलानौर की विधायक शकुंतला खटक, विधायक आनंद ¨सह दांगी, पूर्व राज्यसभा सदस्य शादी लाल बतरा, पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा, जगदीश चोपड़ा, प्रो. वीरेंद्र ¨सह, कृष्ण मूर्ति हुड्डा, पूर्व मेयर रेणु डाबला, चक्रवर्ती शर्मा, कुशलानंद शर्मा व कृष्ण छाबड़ा आदि मौजूद रहे।