Move to Jagran APP

नेहरू कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के विरोध में उतरी भाजपा पार्षद व बुजुर्ग

जागरण संवाददाता, रोहतक नगर निगम के शौचालय के निर्माण में ठेकेदार पर स्थानीय लोगों ने

By JagranEdited By: Published: Sat, 16 Dec 2017 09:44 PM (IST)Updated: Sat, 16 Dec 2017 09:44 PM (IST)
नेहरू कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के विरोध में उतरी भाजपा पार्षद व बुजुर्ग
नेहरू कॉलोनी में सार्वजनिक शौचालय निर्माण के विरोध में उतरी भाजपा पार्षद व बुजुर्ग

जागरण संवाददाता, रोहतक

prime article banner

नगर निगम के शौचालय के निर्माण में ठेकेदार पर स्थानीय लोगों ने मनमानी करने का आरोप लगाया है। ठेकेदार पर आरोप है कि वो गलत जगह पर शौचालय का निर्माण करवा रहा है। पहले लोगों ने विरोध किया तो वहीं अब वार्ड-3 की भाजपा पार्षद ने भी समर्थन दिया है। पार्षद सहित स्थानीय जनता ने चेतावनी दी कि पार्क के निकट शौचालय का निर्माण हुआ तो भूख हड़ताल करेंगे। वहीं, पूरे मामले में बाबा लक्ष्मणपुरी डेरे के प्रबंधन ने कहा कि ठेकेदार ने गलत स्थान पर खुदाई करा दी थी, इसलिए संबंधित स्थान पर शौचालय नहीं बनेगा।

बता दें कि वार्ड-1 स्थित नेहरू कॉलोनी में पार्क है। कुछ माह पहले ही पार्क का निर्माण हुआ है। पार्क के निकट ही वार्ड-3 की भाजपा पार्षद सुशीला इंदौरा का घर है। पार्षद सुशीला इंदौरा के प्रतिनिधि ओमप्रकाश इंदौरा ने बताया कि बमुश्किल से पार्क का निर्माण हो सका है। मगर यहीं पर चुपचाप शौचालय का निर्माण कराया जा रहा था। शौचालय का निर्माण हुआ तो पार्क में बुजुर्ग और बच्चे बैठ भी नहीं सकेंगे। विरोध करने वालों में ओम प्रकाश इंदौरा, केके गोयल, चांद यादव, कैप्टन रामफल, सुरेंद्र बल्हारा, देवेंद्र, रामफल आदि शामिल रहे।

वार्ड-11 में भी शौचालय का विरोध

वार्ड-11 में भी शौचालय के निर्माण पर विरोध चल रहा है। हालात यह हैं कि वार्ड-11 में भाजपा के मनोनीत पार्षद मदनलाल कुरड़ा शौचालय का निर्माण कराना चाहते हैं। मगर स्थानीय कांग्रेस पार्षद अनीता मिगलानी का यह वार्ड है। पार्षद इस प्रकरण में लगातार विरोध कर रही हैं।

वर्जन

ठेकेदार ने गलत स्थान पर खुदाई करा दी थी, इसलिए लोग नाराज थे। हमने नगर निगम अधिकारियों को इस संदर्भ में बता दिया है। अब संबंधित स्थान पर शौचालय का निर्माण नहीं होगा।

महामंडलेश्वर कपिल पुरी, महंत

--

संबंधित स्थान पर शौचालय के विरोध में विरोध में स्थानीय जनता है। यह मेरा वार्ड नहीं है,जनता ने शिकायत की तो हमने निगम अधिकारियों से भी आपत्ति जता दी।

सुशीला इंदौरा, भाजपा पार्षद, वार्ड-3


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.