Move to Jagran APP

इनेलो की पारिवारिक कलह पर बोले हुड्डा, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा इनेलो का राजनीतिक वजूद

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि उन्होंने दो साल पहले ही बता दिया था कि इनेलो का राजनीतिक वजूद धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। अब हालात जनता के सामने भी आ गए हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 20 Oct 2018 01:30 PM (IST)Updated: Sat, 20 Oct 2018 01:30 PM (IST)
इनेलो की पारिवारिक कलह पर बोले हुड्डा, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा इनेलो का राजनीतिक वजूद
इनेलो की पारिवारिक कलह पर बोले हुड्डा, धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा इनेलो का राजनीतिक वजूद

जेएनएन, रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इनेलो में मचे घमासान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि दो साल पहले ही बता दिया था कि इनेलो का राजनीतिक वजूद धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। अब हालात जनता के सामने भी आ गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव तक इनेलो का नाम भी नहीं रहेगा। वह अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

loksabha election banner

पूर्व सीएम ने कहा कि इनेलो नेता सत्ता प्राप्ति के लिए मुरारी लाल के सपने देख रहे हैं। यही कारण है कि आपस में लड़ाई कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला का विधानसभा में भी व्यवहार ठीक नहीं रहता। लोकतंत्र में जनता ऐसे नेताओं को सबक सिखाने का काम करती है।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर भी हमला बोला। कहा कि सरकार की गलत नीतियों से आज प्रदेश के हालात बिगड़ने लग रहे हैं। विगत दिनों प्रदेश के खिलाड़ियों ने सड़क पर उतरकर सरकार की नीतियों का विरोध किया। जो खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करते थे, आज उन्हें अपने हक के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारियों की हड़ताल पर कहा कि सरकार को तुंरत बातचीत के जरिए कर्मचारियों से किया वादा पूरा करना चाहिए।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.