Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बयान, कहा-'हरियाणा में सरकार आने पर ब्राह्मण समाज से होगा डिप्टी सीएम'

    By Jagran NewsEdited By: Deepak Saxena
    Updated: Sun, 08 Oct 2023 04:49 PM (IST)

    Haryana News कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने ब्राह्मण सम्मेलन के दौरान कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने पर ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम होगा। इसके साथ ही प्रदेश में ब्राह्मण आयोग बनाया जाएगा। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस को 10% आरक्षण दिया जाएगा। इसी तरह से धौलीदारों को मालिकाना हक भी दिया जाएगा।

    Hero Image
    हरियाणा में सरकार आने पर ब्राह्मण समाज से होगा डिप्टी सीएम: भूपेंद्र सिंह हुड्डा (फाइल फोटो)।

    जागरण संवाददाता, रोहतक: जिले के महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। ब्राह्मण सम्मेलन को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आई तो ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम होगा। ब्राह्मण आयोग बनाने की भी बात पर कहा कि सरकार आते ही या पहले कलम से फैसला होगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2019 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा हुड्डा ने कहा कि उस समय भी हमने समाज से डिप्टी सीएम बनाने का निर्णय लिया था। इसलिए समाज अब कसर पूरी कर दे। इसी तरह से धौलीदारों को मालिकाना हक दिया जाएगा, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को आरक्षण की भी व्यवस्था की जाएगी।

    रोजगार, महंगाई और भ्रष्टाचार इस सरकार की पहचान बन चुके: दीपेंद्र सिंह

    इससे पहले कार्यक्रम में राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र सिंह ने कहा कि मौजूदा प्रदेश सरकार हर मामले में फेल है। रोजगार महंगाई और भ्रष्टाचार केवल इस सरकार की पहचान बन चुकी है। बादली से विधायक कुलदीप वत्स ने कार्यक्रम के दौरान मांग रखी कि जब भी सरकार आए तो ब्राह्मण समाज को सम्मानजनक रूप से प्रतिनिधित्व मिले। ब्राह्मण आयोग के गठन की मांग रखी। इस दौरान लोगों ने भी ब्राह्मण समाज से डिप्टी सीएम बनाने की मांग रखी।

    ये भी पढ़ें: अक्टूबर माह में साल का होगा आखिरी सूर्य -चंद्र ग्रहण, महीने के अंत में भारत में ये दो दिन देगा दिखाई

    कांग्रेस की सरकार आई तो ब्राह्मण समाज से होगा डिप्टी सीएम: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

    पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनी तो ब्राह्मण आयोग बनेगा। इसके साथ ही ईडब्ल्यूएस को 10% आरक्षण दिया जाएगा। इसी तरह से धौलीदारों को मालिकाना हक भी दिया जाएगा। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पहली कलम से यह फैसले होंगे।

    ये भी पढ़ें: हिसार के कृषि विकास मेला 2023 में शामिल हुए उपराष्ट्रपति, किसानों को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी कहा

    comedy show banner