Move to Jagran APP

खुलासा : हत्या से पहले बुजुर्ग महिला से हुआ था दुष्कर्म, पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धाराएं

शहर की एक कालोनी में पिछले माह हुई बुजुर्ग महिला से लूट के

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Oct 2019 12:21 AM (IST)Updated: Tue, 22 Oct 2019 06:28 AM (IST)
खुलासा : हत्या से पहले बुजुर्ग महिला से हुआ था दुष्कर्म, पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धाराएं
खुलासा : हत्या से पहले बुजुर्ग महिला से हुआ था दुष्कर्म, पुलिस ने जोड़ी दुष्कर्म की धाराएं

जागरण संवाददाता, रोहतक : शहर की एक कालोनी में पिछले माह हुई बुजुर्ग महिला से लूट के बाद हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब बड़ा खुलासा हुआ है। आरोपित ने हत्या से पहले बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया था, जिसके बाद उसकी हत्या कर जेवरात लूट लिए थे। हालांकि शुरूआत में यह वारदात लूट के बाद हत्या की लग रही थी। दुष्कर्म की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की धाराएं भी जोड़ी गई है।

loksabha election banner

यह था मामला

शहर की एक कालोनी में पिछले माह बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। परिजनों की तरफ से शुरूआत में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। वहां पर काम करने वाला युवक वारदात के बाद से ही पुलिस के शक के दायरे में था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। आरोपित ने शुरूआत में शातिर अपराधी की तरफ पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ के बाद उसने वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर लिया था। आरोपित ने स्वीकार किया था कि उसने बुजुर्ग महिला की दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी थी। इसके बाद आरोपित ने बुजुर्ग महिला के जेवरात भी लूट लिए थे। हत्या के खुलासे के बाद पुलिस ने जेवरात भी बरामद कर लिए थे। जिन्हें आरोपित ने रेलवे ट्रक के किनारे पत्थरों में छिपा दिया था।

यह हुआ खुलासा

इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ हत्या समेत कई अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया था। उस वक्त शव का पोस्टमार्टम कराया गया था और फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। हाल ही में इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। बुजुर्ग महिला की हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म भी किया गया था। आरोपित ने पहले दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था। हैरानी की बात यह है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित कुछ देर के लिए वहां से चला गया था, लेकिन जिस समय पुलिस वहां पहुंची आरोपित भी वहीं पर मकान के बाहर आकर खड़ा हो गया था। जिससे किसी को उस पर शक न हो। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने अब दुष्कर्म की धाराएं भी केस में जोड़ दी है।

इस वजह से शक में आया था आरोपित

आरोपित के शक के दायरे में आने के पीछे कई वजह रही थी। आरोपित को कुछ दिन पहले ही नौकरी पर रखा गया था। आरोपित कभी दोपहर में अपने घर पर नहीं जाता था, लेकिन वारदात के दिन वह दोपहर में अपने घर पर भी गया था। सीसीटीवी फुटेज में भी उसके अलावा कोई बाहरी व्यक्ति मकान के अंदर या बाहर की तरफ निकलता हुआ नहीं दिखाई दे रहा था। वहीं आरोपित ने केवल जेवरात लूटे थे, इसके अलावा घर में कोई सामान गायब नहीं था। यही वजह रही कि आरोपित तभी पुलिस के शक के दायरे में आ गया था।

-------------

बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था, जिसके बाद उसकी हत्या कर जेवरात लूट लिए गए थे। इस केस में हत्या के साथ-साथ दुष्कर्म की धारा भी जोड़ी गई है।

- वेदप्रकाश, थाना प्रभारी आर्य नगर।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.