Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    महम से चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू ने बंद करा दी थी बस सेवा, हरियाणा सरकार ने बेटियों को फिर दी ये सुविधा

    Updated: Sun, 20 Oct 2024 06:23 PM (IST)

    महम से रोहतक शहर में पढ़ने आने वाली छात्राओं के लिए विशेष महिला बसों का संचालन फिर से शुरू हो गया है। बता दें कि महम से चुनाव हारने के बाद बलराज कुंडू ने बस सर्विस को बंद करा दिया था। बसों का संचालन सुचारू रूप से चलाने के लिए निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है। 19 अक्टूबर से विभिन्न रूटों पर बस सेवा शुरू हुई है।

    Hero Image
    हरियाणा सरकार ने महम से रोहतक तक शुरू की बस सेवा। (फाइल फोटो)

    जागरण संवाददाता, रोहतक। महम क्षेत्र से रोहतक शहर में पढ़ने आने वाली कालेज की छात्राओं के लिए चलाई गई विशेष महिला बसों के लिए रोडवेज ने बाकायदा समय निर्धारित किया है, ताकि छात्राओं को रोहतक आने और वापिस अपने गांव जाने में किसी प्रकार की परेशानी ना हो। इन बसों के सुचारू रूप से संचालन को लेकर रोडवेज अधिकारियों की तैनाती भी की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    19 अक्टूबर से शुरू हुई है बसों की सेवा

    परिवहन विभाग द्वारा शनिवार 19 अक्टूबर से महम क्षेत्र में विभिन्न रूटों पर 20 महिला बसों का संचालन किया गया है। इन बसों को सुचारू रूप से संचालन की निगरानी के लिए परिवहन विभाग द्वारा निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है।

    रूट अनुसार महम से चलने वाली बसें

    • महम से गांव सीसर, किशनगढ़, बलंभा, खरकड़ा, मदीना व बहुअकबरपुर से होते रोहतक आने वाली बस सुबह सात बजे महम से चलेगी और 2:50 बजे रोहतक से वापसी चलेगी।
    • महम से गांव भराण और मदीना होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह सवा सात बजे महम से चलेगी और शाम 3 बजे रोहतक से वापसी चलेगी।
    • महम से मातो भैणी, भैणी महाराजपुर, भैरों भैणी, महम, खरकड़ा व मदीना होते हुए रोहतक आने वाली बस सात बजे चलेगी और 3:10 पर वापिस रोहतक से चलेगी।
    • गांव सैमाण, बडाली, महम, खरकड़ा, मदीना, बहु होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह सात बजे चलेगी और 3:05 पर वापिस जाएगी।
    • गांव निंदाना, गुगाहेड़ी, खरक-बैंसी, लाखनमाजरा व चांदी से रोहतक आने वाली बस सुबह 7:20 बजे चलेगी और शाम 3 बजे वापिस जाएगी।
    • गांव मोखरा, मदीना, बहु होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7:15 बजे चलेगी और बस अड्डे से 3:10 बजे रोहतक से वापसी चलेगी।
    • गांव बलंभा, खरकड़ा व मदीना होते हुए रोहतक आने वाले दो बसें सुबह 7 बजे चलेंगी, इनमें वापसी में रोहतक बस स्टैंड से एक बस 3 बजे और एक बस 3:10 पर चलेगी।
    • गांव गिरावड़, खैरेटी, चांदी, इंदरगढ़, भगवतीपुर से होते हुए रोहतक आने वाली दो बसें सुबह 7 बजे चलेंगी और वापसी में इनमें एक बस शाम 3 बजे और दूसरी बस 3:10 बजे रोहतक से चलेगी।
    • महम से गांव खरकड़ा, मदीना व बहु होते हुए रोहतक आने वाली 4 बसें सुबह 7:15 बजे चलेंगी और वापसी में 3 बजे से 10-10 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
    • गांव लाखनमाजरा, चांदी, इंदरगढ़, घरौठी और रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेगी और शाम 3:15 बजे रोहतक से वापसी करेगी।
    • गांव बेडवा, फरमाना, भैनी चंद्रपाल, महम, खरकड़ा, मदीना और बहु होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेगी और शाम 3 बजे रोहतक से वापसी करेगी।
    • गांव निडाना, सिंहपुरा खुर्द और कलां होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7:15 बजे चलेगी तथा वापसी में रोहतक से शाम को 3:15 बजे चलेगी।
    • गांव मोखरा, टेकना, लाहली, भाली, डोभ होते हुए रोहतक आने बस सुबह 7:15 पर चलेगी तथा वापसी में रोहतक से 3:05 पर चलेगी।
    • गांव निदाना खेड़ी, महम, खरकड़ा, मदीना होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेगी और वापसी में रोहतक से शाम 3:10 बजे चलेगी।
    • गांव मदीना, बहु, गद्दी खेड़ी होते हुए रोहतक आने वाली बस सुबह 7 बजे चलेगी और वापसी में 3:05 बजे रोहतक से चलेगी।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा: 'मनोहर' नीतियों को 'नायाब' बनाने में जुटे CM सैनी, पूरे होंगे संकल्प पत्र के वादे; रोडमैप तैयार

    बलराज कुंडू ने बंद करा दी थी बस सेवा

    बता दें कि महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू ने विधानसभा चुनाव हारने के बाद लड़कियों के लिए चलाई जा रही बस सेवा को बंद करा दिया था। बलराज कुंडू महिलाओं के लिए 18 बसें चलवाते थे। महम सीट से चुनाव लड़ने वाले बलराज कुंडू को कांग्रेस के बलराम दांगी ने चुनाव हराया था। बलराज कुंडू हरियाणा जनसेवक पार्टी के अध्यक्ष भी है।

    यह भी पढ़ें- हरियाणा: सरकार गठन के बाद पहली ही नियुक्ति पर बवाल, CM नायब को आधी रात में वापस लेना पड़ा अपना फैसला, जानिए क्यों?