Move to Jagran APP

दुष्‍यंत चौटाला के करीबी व इनसो के प्रदेश प्रधान देशवाल पर मदवि में हमला, हालत गंभीर

राेहतक में कुछ युवकों ने इनसो के प्रदेश प्रधान प्रदीप देशवाल पर हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गए। देसवाल सांसद दुष्‍यंत चौटाला के करीबी हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Fri, 04 Jan 2019 02:17 PM (IST)Updated: Fri, 04 Jan 2019 07:04 PM (IST)
दुष्‍यंत चौटाला के करीबी व इनसो के प्रदेश प्रधान देशवाल पर मदवि में हमला, हालत गंभीर
दुष्‍यंत चौटाला के करीबी व इनसो के प्रदेश प्रधान देशवाल पर मदवि में हमला, हालत गंभीर

रोहतक, जेएनएन। यहां महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय परिसर में कुछ युवकों ने इनसो के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप देशवाल पर हमला कर दिया। इससे देशवाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको पीजीअाइ में भर्ती कराया गया है। हमलावरों ने उनकी कार को भी क्षतिग्रस्‍त कर दिया। बताया जाता है कि देसवाल पर गोली भी चलाई। गाली उनके हाथ को रगड़ते हुए निकल गई।

loksabha election banner

पुलिस घटना की जांच में जुटी है। देशवाल सांसद दुष्‍यंत चौटाला के बेहद करीबी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही काफी संख्‍या में इनसो और जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीजीआइ पहुंच गए। अजय चौटाला ने पीजीआइ पहुंचकर देशवाल का हालचाल जाना।

घटना के बाद म‍हर्षि दयानंद विश्‍वविद्यालय में तनाव पैदा हो गया। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को अपने कब्‍जे में ले लिया और घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

रोहतक पीजीआइ में प्रदीप देशवाल का इलाज करते चिकित्‍साकर्मी।

जानकारी के अनुसार, प्रदीप देशवाल महर्षि दयानंद विश्‍व‍विद्यालय में अपनी फार्च्‍यूनर कार से आए थे। वह विश्‍वविद्यालय के विधि विभाग के पास थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी कार काे भी बुरी तर‍ह तोड दिया। हमलावरों ने वहां खड़ी कुछ अन्‍य कारों को भी नुकसान पहुंचा। हमलावर देशवाल को गंभीर रूप से घायल करने के बाद भाग गए।

वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 12:30 बजे की है। इनसो के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल अपने साथियों के साथ लॉ डिपार्टमेंट में गए थे। प्रदेशाध्यक्ष लॉ डिपार्टमेंट की पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने लगे और उनके साथी गाड़ी से उतरकर अंदर चले गए। इसी दौरान करीब 50 से अधिक युवक वहां पहुंच गए।

उन्होंने प्रदीप को घेर लिया और लाठी-डंडों से हमला करना शुरू कर दिया। हमलावरों ने उन्हें गोली मारने की भी कोशिश की, लेकिन वह हाथ से रगड़ती हुई निकल गई। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर फायरिंग करते हुए वहां से फरार हो गए। कैंपस में हुई इस वारदात के कारण वहां पर भगदड़ मच गई।

हमलावरों द्वारा तोड़ी गई कार।

घटना का पता चलते ही प्रदीप के साथी वहां पहुंचे और उनको रोहतक पीजीआइ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। प्रदेशाध्यक्ष पर हमले की जानकारी मिलने के बाद इनसो और जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता काफी संख्‍या में ट्रामा सेंटर पहुंच गए। अजय चौटाला भी वहां पहुंचे और देसवाल का हाल जाना। उन्होंने कहा कि हमलावरों की पहचान हो चुकी है। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। 

रोहतक पीजीआइ में जमा इनसो व जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता।

बताया जा रहा है देशवाल का हाल जानने के लिए दुष्‍यंत चौटाला भी पहुंचेंगे। बताया जाता है कि देशवाल जिस कार से मदवि आए थे वह दुष्‍यंत ने उनको गिफ्ट में दी है। घटना की सूचना मिलते की काफी संख्‍या में इनसो अौर जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ता पीजीआईएमएस में ट्रामा सेंटर के बाहर पहुंच गए।

धरना दे रहे इनसो कार्यकर्ताओं को समझाते अधिकारी।

इनसो अौर जननायक जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में हमले को लेेकर काफी आक्रोश है। हमले के बाद महर्षि दयानंद विश्‍वविद्यालय में भारी तनाव है। हमले के विरोध में इनसो कार्यकर्ताओं ने म‍ह‍र्षि दयानंद विश्‍वविद्यालय के गेट नंबर एक के बाहर रोहतक-दिल्ली रोड पर धरना देकर जाम लगा दिया। पु‍लिस अधिकारियों ने धरना दे रहे कार्यकर्ताओं को समझाने की कोशिश की आैर सड़क से उठने को कहा। धरना दे रहे कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमलावरों के पकड़ने जाने के बाद ही वे यहां से हटेंगे। बाद में अधिकारियों के कहने पर कार्यकर्ताओं ने जाम खोल दिया।

इनसो कार्यकर्ताओं मद‍वि के पास दिल्‍ली रोड पर लगा जाम।

हमले का आरोप एनएनयूआइ के कार्यकर्ताओं पर लगाया जा रहा है। आरोप है कि रंजिश के चलते उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें, कि जिस गाड़ी में हमलावरों ने तोड़फोड़ की है वह कुछ माह पहले ही हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने प्रदेशाध्यक्ष को गिफ्ट में दी थी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.