रोहतक में डाक कांवड़ लाते समय फौजी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दमत
गांव मायना निवासी फौजी सचिन पंघाल की डाक कांवड़ लाते समय मुजफ्फरनगर के पास हार्ट अटैक से मौत हो गई। ...और पढ़ें
-1786469318491_m.webp)
डाक कांवड़ लाते समय फौजी की हार्ट अटैक से हुई मौत।
HighLights
फौजी सचिन पंघाल की डाक कांवड़ लाते समय मौत।
मुजफ्फरनगर के पास हार्ट अटैक से बिगड़ी तबीयत।
रोहतक पीजीआईएमएस में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
जागरण संवाददाता, रोहतक। गांव मायना निवासी फौजी की डाक कांवड़ लाते समय मुज्जफरनगर के पास हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद उन्हें रोहतक पीजीआइएमएस में लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।
पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 30 वर्षीय सचिन पंघाल के रूप में हुई है। वह आर्मी में तैनात थे और उनकी पोस्टिंग मेघालय के शिलांग में थी। सचिन पंघाल फौज से 25 जुलाई को छुट्टी लेकर घर आए थे और उन्हें 22 अगस्त को वापस जाना था।
इसी दौरान दोस्तों के साथ डाक कांवड़ लाने के लिए हरिद्वार चले गए। कांवड़ लाते समय रात को मुज्जफरनगर के पास दौड़ते समय उनकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद वह गाड़ी में ले गए। जब वह नहीं उठे तो उन्हें रोहतक के पीजीआईएमस में लाया गया।
जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शिवाजी कॉलोनी थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि मामला हार्ट अटैक से जुड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप दिया है।
