Move to Jagran APP

पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन और जेई के घर में घुसे हथियारबंद चोर, नींद खुली तो हो गए फरार

- जगदीश कालोनी और नया पड़ाव के बाद अब विकास नगर में आतंक - एक ही रात में दो घरों में घुसे चोर जाग होने पर आरोपित वहां से भागे - सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी केस दर्ज जागरण संवाददाता रोहतक जगदीश कालोनी और नया पड़ाव मुहल्ले में चोरों के आतंक के बाद अब विकास नगर में बड़ी वारदात होने से बच गई। रात के समय हथियारबंद चोर पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन और जन स्वास्थ्य विभाग के जेई के घर में घुस गए। हालांकि गनीमत रही कि आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए जिसके बाद शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकले। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 01 Jun 2019 08:22 PM (IST)Updated: Sun, 02 Jun 2019 06:48 AM (IST)
पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन और जेई के घर में घुसे हथियारबंद चोर, नींद खुली तो हो गए फरार
पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन और जेई के घर में घुसे हथियारबंद चोर, नींद खुली तो हो गए फरार

जागरण संवाददाता, रोहतक : जगदीश कालोनी और नया पड़ाव मुहल्ले में चोरों के आतंक के बाद अब विकास नगर में बड़ी वारदात होने से बच गई। रात के समय हथियारबंद चोर पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन और जन स्वास्थ्य विभाग के जेई के घर में घुस गए। हालांकि गनीमत रही कि आहट होने पर परिवार के लोग जाग गए, जिसके बाद शोर मचाने पर आरोपित वहां से भाग निकले। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

loksabha election banner

विकास नगर के रहने वाले डा. अमरजीत डिप्टी सविल सर्जन के पद से रिटायर्ड है, जो अपने परिवार के साथ रहते हैं। उनके मकान के पास पेड़ लगा हुआ है, जिसके सूखे पत्ते फर्श पर पड़े रहते हैं। शुक्रवार देर रात उन्हें पत्तों पर किसी के चलने की आवाज सुनाई दी। इस पर डा. अमरजीत और उनके परिवार ने उठकर देखा तो मकान की चारदीवारी फांदकर कई आरोपित अंदर आ चुके थे। चोरों को देखकर उन्होंने शोर मचा दिया, जिसके बाद आरोपित वहां से भाग निकले। हैरानी की बात यह है कि यहां से भागने के बाद चोर पड़ोस में रहने वाले जन स्वास्थ्य विभाग के जेई अनिल रोहिल के मकान में जा घुसे, लेकिन शोर-शराबा होने पर उनके परिवार के लोग भी जाग गए। तब जाकर आरोपित वहां से फरार हुए। इसके बाद पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की गई। इसमें दिखाई दे रहा है कि पांच आरोपित मकान के अंदर आ चुके थे। सभी के पास लोहे की राड या अन्य धारदार हथियार दिखाई दे रहे थे। साूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। पूर्व डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जगदीश कालोनी और नया पड़ाव में पहले से ही आतंक

विकास नगर में दोनों परिवार की सतर्कता से बड़ी वारदात होने से बच गई, लेकिन इस घटना के बाद एक बार फिर से शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। जगदीश कालोनी में घर में घुसे दो चोरों ने युवक का जिदा जला दिया था। कई दिनों तक उपचार चलने के बाद शुक्रवार को पीजीआइ में युवक ने दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद कालोनी में सुरक्षा के दावे तो खूब किए जा रहे हैं, लेकिन लोगों में फिर भी दहशत का माहौल बना हुआ है। इसके अलावा नया पड़ाव मुहल्ले में भी रात के समय लोग खुद ही जागकर पहरा दे रहे हैं। लोगों को डर है कि कहीं उनके घर में भी चोर न घुस जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.