अनीता भाटिया बनी हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव
रोहतक : स्थानीय प्रीत विहार कालोनी निवासी अनीता भाटिया को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस क
By JagranEdited By: Published: Thu, 25 Oct 2018 10:24 PM (IST)Updated: Thu, 25 Oct 2018 10:24 PM (IST)
रोहतक : स्थानीय प्रीत विहार कालोनी निवासी अनीता भाटिया को हरियाणा प्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान ने प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति पर अनीता भाटिया ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सुसमिता देव, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्रा चौहान, सांसद दीपेंद्र हुड्डा व पूर्व विधायक भारत भूषण बतरा का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है वे उस पर खरा उतरेंगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा खतरे में है। वे इस मामले को प्रदेश स्तर पर उठाएगी और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दिन-रात एक कर देंगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें