आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़ सामान चुराया
संवाद सहयोगी लाखनमाजरा कस्बे के एक आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने हजारो
By JagranEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 12:01 AM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 12:01 AM (IST)
संवाद सहयोगी, लाखनमाजरा : कस्बे के एक आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चुरा लिया। पुलिस को दी जानकारी में आंगनबाड़ी वर्कर सोना देवी ने बताया कि वह रोज की तरह दोपहर दो बजे केंद्र पर ताला लगाकर घर चली गई। अगले दिन सुबह 12 बजे गांव के एक बच्चे ने बताया कि कमरे का ताला टूटा हुआ है। उसने आकर देखा तो ताला टूटा मिला। एक सिलेंडर और अन्य सामान चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें