30 को आयोजित होगा सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह
हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान रोहतक के राजेश बोहत की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई।
जागरण संवाददाता, रोहतक : हरियाणा वाल्मीकि महासभा के जिला प्रधान रोहतक के राजेश बोहत की अध्यक्षता में रविवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में फैसला लिया गया है कि भगवान वाल्मीकि प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में सर्वजातीय प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित होगा। सम्मान समारोह को लेकर विचार विमर्श किया गया।
30 अक्टूबर को पुराना बस स्टैंड रोहतक के पार्क में भंडारे और सृष्टिकर्ता वाल्मीकि दयावान की भजन वाणी और बच्चों का प्रतिभा खोज सम्मान समारोह के बारे मंथन किया।
इस दौरान रामधारी वाल्मीकि, राजकुमार बिड़लान, धनराज बिड़लान, सेम चंद बोहत, अनिल पारचा, कविता वोहरा, भारती देवी, सुरेश बोहत, विनोद काका रामफल बाल्मीकि, मनीष वाल्मीकि, कुलदीप बोहत, विनोद चंदेलिया, विजय कालरा आदि मौजूद रहे।