कृषि विभाग के अधिकारियों ने किया फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रविवार को कृषि विभाग के सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा के नेतृत्व में ब्राह्मणवास मोखरा व सैमाण में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया।
जागरण संवाददाता, रोहतक : प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत रविवार को कृषि विभाग के सांख्यिकी अधिकारी विनोद हुड्डा के नेतृत्व में ब्राह्मणवास, मोखरा व सैमाण में फसल कटाई प्रयोग का निरीक्षण किया गया। कृषि विभाग के उपनिदेशक रोहतास सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के अधिकारियों की ओर से यह कार्य किया जा रहा है। फसल कटाई प्रयोग के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की जिले के सभी गांव में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक गांव में 4-4 फसल कटाई प्रयोग किए जाने हैं। आंकड़ों में शुद्धता लाने के उद्देश्य से ही इस कार्य को किया जा रहा है। फसल कटाई प्रयोग के आधार पर ही जिला की औसतन पैदावार निकाली जाएगी।
इस मौके पर बजाज बीमा कंपनी से राम ऋषि, आशुतोष व राजेंद्र ढुल आदि मौजूद थे।