Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Lok Sabha Election 2024: 'अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी...', AAP सुप्रीमो पर पूर्व सांसद सैनी ने दिया बड़ा बयान

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 01:19 PM (IST)

    हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए 25 मई को वोटिंग होनी है। भाजपा ने सभी दस सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार दिए हैं। अब माना जा रहा है कि कांग्रेस भी बहुत जल्द चुनाव के लिए प्रत्याशी के नामों की घोषणा करेगी। पूर्व सांसद राजकुमार सैनी ने गठबंधन में शामिल होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद प्रधानमंत्री तय होगा।

    Hero Image
    Haryana News: चुनाव में चुनौती का सवाल नहीं होता-पूर्व सांसद राजकुमार सैनी।

    जागरण संवाददाता,रोहतक। कांग्रेस पार्टी (Haryana Congress) भी अब बहुत जल्द हरियाणा (Haryana News) में सीटों पर लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) के लिए प्रत्याशी घोषित करेगी।

    पूर्व सांसद राजकुमार सैनी (Rajkumar Saini) के गठबंधन में शामिल होने पर फिर प्रतिक्रिया जारी की है। उन्होंने कहा कि वो कांग्रेस पार्टी में नहीं आए हैं। कांग्रेस जात-पात की राजनीति नहीं करती है।

    अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी को बताया राजनीतिक

    कांग्रेस पार्टी हरियाणा में सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विपक्षी गठबंधन में चुनाव के बाद प्रधानमंत्री का फैसला लिया जाएगा। अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की गिरफ्तारी को राजनीतिक मामला बताया है।

    चुनाव में चुनौती का सवाल नहीं होता, चुनाव-चुनाव ही होता है-सैनी

    रोहतक (Rohtak News) में अरविंद शर्मा (Arvind Sharma) को कितनी चुनौती के सवाल पर कहा कि चुनाव में चुनौती का सवाल नहीं होता, चुनाव-चुनाव ही होता है। लोकतंत्र मजबूत तभी मजबूत होता है, जब एजेंसियों को राजनीति से दूर रखना चाहिए। मैं प्रदेश में विपक्ष का नेता हूं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेरा चुनाव लड़ने का सवाल नहीं बनता-राजकुमार सैनी

    मेरा चुनाव लड़ने का सवाल नहीं बनता। सैलजा व अन्य नेताओं को चुनाव लड़ना चाहिए। आलाकमान इसका निर्णय लेगा। रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा चुनाव लड़ना चाहते हैं। जमीन अधिग्रहण नियम में संशोधन किया था, जो फेल हो गया।