Move to Jagran APP

एडवोकेट जोगेन्द्र ¨सह बने कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, रोहतक : कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने वरिष्ट कांग्रेस नेता एडवो

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Aug 2018 06:08 PM (IST)Updated: Mon, 27 Aug 2018 06:08 PM (IST)
एडवोकेट जोगेन्द्र ¨सह बने कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष
एडवोकेट जोगेन्द्र ¨सह बने कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

कांग्रेस प्रदेशध्यक्ष डा. अशोक तंवर ने वरिष्ट कांग्रेस नेता एडवोकेट जोगेंद्र ¨सह को पार्टी के प्रति सेवाओं को देखते हुए हरियाणा प्रदेश कांग्रेस लीगल सेल का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सोमवार को रोहतक अदालत परिसर में अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर एडवोकेट जोगेंद्र ¨सह ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष विवेक तन्खा, प्रदेश अध्यक्ष डा. अशोक तंवर तथा लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन शर्मा का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है व उस पर खरा उतरेंगे तथा कांग्रेस पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।कांग्रेस लीगल सेल के प्रदेश वरिष्ट उपाध्यक्ष नरेन्द्र कौशिक ने कहा की इस बार कांग्रेस के चुनावी घोषणा पत्र में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को शामिल किया जाएगा। ताकि अधिवक्ता निर्भीकता से समाज के लिए लड़ाई लड़ सके।

इस अवसर पर एडवोकेट आनंद हुड्डा, र¨वद्र राठी, रमेश परमार, बलबीर ढुल, संजय पाल हुड्डा, पुनीत पूनिया, राजबीर काजला, मोहित वर्मा, सज्जन बिश्नोई, जिला कांग्रेस लीगल सेल के प्रधान अनिल हुड्डा, विरेद्र धानिया, सुरेश नान्दल, पवन जांगड़ा, सतीश कौशिक, करण भारद्वाज, राकेश रंगा, धर्मबीर कलसन, करतार आर्य, अत्तर पंवार, परमवीर हुड्डा, सहदेव हुड्डा, दीपक दहिया, सुनील शर्मा, नवीन सैनी, कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश संयोजक महेन्द्र बागड़ी, मनोज वशिष्ठ आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.