Move to Jagran APP

दूसरों को नसीहत, नगर निगम के कर्मचारी ही करा रहे फजीहत

नगर निगम कार्यालय में नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहरी जनता के चालान काटे जा रहे हैं। जबकि आंबेडकर चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के काउंटरों पर बैठे ज्यादातर कर्मचारी मास्क तक नहीं लगाते।

By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Apr 2021 08:20 AM (IST)Updated: Tue, 20 Apr 2021 08:20 AM (IST)
दूसरों को नसीहत, नगर निगम के कर्मचारी ही करा रहे फजीहत
दूसरों को नसीहत, नगर निगम के कर्मचारी ही करा रहे फजीहत

जागरण संवाददाता, रोहतक : नगर निगम कार्यालय में नियमों की खूब धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। शहरी जनता के चालान काटे जा रहे हैं। जबकि आंबेडकर चौक स्थित नगर निगम कार्यालय के काउंटरों पर बैठे ज्यादातर कर्मचारी मास्क तक नहीं लगाते। शारीरिक दूरी के नियम का भी उल्लंघन कर रहे हैं। निगम के ई-दिशा केंद्र के काउंटरों पर कर्मचारी झुंड में बैठे दिखे। काउंटरों की जरूरत के बावजूद प्रशासन ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

loksabha election banner

शहरी क्षेत्र में निगम की टीम पहुंचकर बगैर मास्क वालों को चिह्नित कर रही हैं। बगैर मास्क मिलने वालों के 500-500 रुपये के चालान काटे जा रहे हैं। सोमवार को नगर निगम कार्यालय में दैनिक जागरण की टीम ने पहुंचकर हकीकत जानी। यहां जनता से जुड़ी सेवाओं के लिए आठ काउंटर खुले हुए हैं। इनमें प्रॉपर्टी टैक्स, मैरिज सर्टिफकेट, आय, जाति, प्रॉपर्टी टैक्स की खामियों को दूर कराने के लिए भी काउंटर है। इसी तरह दूसरे भी काउंटर निगम कार्यालय में संचालित हैं। सभी आठ काउंटरों का यह हाल था कि लोग सटकर आपस में खड़े हुए हुए थे। कर्मचारियों ने खुद के फोटो खींचते हुए देखते तो मुंह की तरफ मास्क खींचने लगे। कुछ कर्मचारी बाद में भी बगैर मास्क बैठे रहे। वर्जन

कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। नगर निगम में भी कर्मचारियों से अपील करेंगे कि मास्क लगाएं। शारीरिक दूरी के नियम का नगर निगम के अधिकारी सख्ती से पालन कराएं।

संजय बिड़लान, प्रधान, हरियाणा नगर पालिका कर्मचारी संघ नगर निगम इकाई

--

शहरी जनता और कर्मचारियों के लिए दो नियम नहीं हो सकते हैं। नगर निगम के अधिकारी खुद मॉनीटरिग करें। देखें कि हमारे कर्मचारी मास्क लगा रहे हैं कि नहीं। जो कर्मचारी मास्क नहीं लगाते हैं उन्हें समझाया जाए। काउंटरों पर भी शारीरिक दूरी के नियम का पालन कराया जाए।

कदम सिंह अहलावत, पार्षद, वार्ड-11


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.