एबीवीपी ने युवा दिवस के रूप में मनाई स्वामी विवेकानंद जयंती
जागरण संवाददाता, रोहतक : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के म
जागरण संवाददाता, रोहतक : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सपनों का भारत विषय पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी राजेश जैन मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां शारदे के सम्मुख द्वीप जलाकर किया। मुख्य वक्ता श्याम ¨सह रजावत ने कहा कि एबीवीपी प्रत्येक वर्ष स्वामी विवेकानंद की जयंती युवा दिवस के रूप में मनाती है। क्योंकि विवेकानंद बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा के धनी थे। जिसके चलते उन्होंने देश को विश्व पटल पर अलग पहचान दिलाई। न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी लोग विवेकानंद की छवि के कायल हैं। शनिवार से 23 जनवरी तक एबीवीपी लगातार कार्यक्रमों का आयोजन कर विवेकानंद के विचारों से लोगों को अवगत कराते हुए युवाओं को प्रेरित करेगी। मुख्य अतिथि राजेश जैन ने कहा कि आज के दौर में देश का युवा केवल फोन में व्यस्त होकर रह गया है। इससे समाज और मानवता खत्म होती जा रही है। इससे देश के विश्व गुरु बनने के सपनों को भी झटका लगता दिख रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गरिमा कौशिक, जोगेंद्र बल्हारा, मनदीप मैन, नीरज जैमिनी, रमन शर्मा, दिव्या गुलिया, राहुल गोयत, मनीष कुमार, प्रीतम अहलावत, ऋषि जाखड़ मौजूद रहे।