दो दिन की हड़ताल का मिला जुला रहा असर, एजेंसी से कर्मचारियों ने संभाला मोर्चा
जागरण संवाददाता, रोहतक : रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में 114 सरकारी विभागों के कर्मच
जागरण संवाददाता, रोहतक :
रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में 114 सरकारी विभागों के कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल का मिला जुला असर रहा। बिजली, पानी और स्वास्थ्य सेवाओं पर कर्मचारियों की हड़ताल का कोई प्रभाव नहीं रहा। सामान्य दिनों की तरह की बिजली और पानी की आपूर्ति जारी रही। कई विभागों में कर्मचारी नदारद होने से सरकारी कामकाज जरूर प्रभावित हुआ लेकिन हड़ताल का आम जनता पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा।
एसडीएम कार्यालय और ई-दिशा केंद्र में सामान्य दिनों की तरह की लोगों से जुड़ा कामकाज हुआ। नगर निगम में पक्के और कच्चे कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण निजी एजेंसी के कर्मचारियों ने सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखी। हालांकि कई स्थानों पर बुधवार को भी गाड़ी नहीं पहुंच पाने के कारण सफाई व्यवस्था नहीं हो सकी। वहीं बुधवार को भी जनस्वास्थ्य विभाग में पानी के बिल, नए कनेक्शन और सरकारी कामकाज नहीं हुआ लेकिन पेयजल की आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल हुई। वहीं बिजली निगम में मीटर री¨डग और बिल सही कराने आए कुछ लोगों को हड़ताल होने के कारण मायूस होकर वापस घर लौटना पड़ा।
---------------
मीटर री¨डग गलत आने से परेशानी बढ़ गई है। उसे ठीक कराने आया था लेकिन हड़ताल होने के कारण कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। ऐसे में अब वापस लौटकर जा रहा हूं।
सतीश ¨बद्र, सेक्टर-1 कई महीनों से निगम की ओर से गलत बिजली का बिल भेजा रहा है। बुधवार को सही कराने आया था कोई भी कर्मचारी नहीं मिला। एक दो कर्मचारी मिले भी तो उन्होंने हड़ताल का हवाला देकर काम करने से मना कर दिया।
विनेश कुमार, जंग कॉलोनी वर्जन
निगम के 1300 के करीब कर्मचारी है। इनमें से लगभग 22 फीसदी पहले से ही हड़ताल पर है और सात सौ के करीब कर्मचारी दो दिन की हड़ताल पर है जो बृहस्पतिवार से वापस आ जाएंगे। कर्मचारियों की हड़ताल का बिजली आपूर्ति पर कोई असर नहीं पड़ा।
---- कार्यालय में सामान्य दिनों की तरह ही लोगों से जुड़े सभी कामकाज हुआ कर्मचारियों की हड़ताल का कोई असर नहीं रहा। ई- दिशा केंद्र पर भी लोगों के काम हुए।
राकेश कुमार, एसडीएम रोहतक ।