पालिका कॉलोनी में 75 दुकान संचालकों को 10 दिन में हटाना होगा बि¨ल्डग मैटेरियल का सामान
जागरण संवाददाता, रोहतक : पालिका कॉलोनी के मुख्य गेट पर 70-75 दुकान वालों पर शिकंजा कसा
जागरण संवाददाता, रोहतक : पालिका कॉलोनी के मुख्य गेट पर 70-75 दुकान वालों पर शिकंजा कसा गया है। नगर निगम प्रशासन ने पहले दो-तीन बार दिए गए नोटिस का संतोषजनक जवाब नहीं दिया था। इसलिए बृहस्पतिवार को नगर निगम की टीम फिर से पहुंची। निगम की टीम ने सभी बि¨ल्डग मैटेरियल संचालकों को ग्रीन ट्रिब्यूनल का हवाला देते हुए तत्काल बि¨ल्डग मैटेरियल की सामग्री हटाने के आदेश दिए। हालांकि बि¨ल्डग मैटेरियल के कारोबार से जुड़े दुकान संचालकों ने अभी सात से 10 दिन का वक्त मांगा है।
बृहस्पतिवार को नगर निगम के एलओ का कार्य देख रहे जेई राजकुमार, बि¨ल्डग इंस्पेक्टर राजीव विज आदि अधिकारी भिवानी रोड स्थित पालिका कॉलोनी में पहुंचे। यहां मुख्य मार्ग और कॉलोनी के निकट बि¨ल्डग मैटेरियल के सामान की बिक्री करने वाले सभी संचालकों को तत्काल सामाग्री हटाने को कहा। अधिकारियों ने दावा किया है कि पहले भी धारा-408 में नोटिस दिया गया था। इस धारा के तहत सरकारी जमीन पर कब्जा करना आदि ¨बदुओं के तहत कार्रवाई हो सकती है। इससे पहले भी दो-तीन बार नोटिस दिए गए थे। यहां बता दें कि स्थानीय लोगों ने नगर निगम कार्यालय में शिकायत दी थी कि बि¨ल्टग मैटेरियल की सामग्री हवा के साथ घरों में पहुंचती है। इससे भारी दिक्कतें हो रही हैं। इसलिए निगम प्रशासन ने नोटिस दिया है। अब हर हाल में निर्धारित अवधि में निर्माण सामग्री हटानी होगी। दुकानदार बोले, रजिस्ट्री के दौरान पार्किंग दिखाई, वहीं बनवाया जा रहा रैनबसेरा
दुकानदारों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि जब करीब 20 साल पहले प्लॉट खरीदे थे तब पार्किंग स्थल भी दिखाया था। लेकिन अब उसी स्थान पर स्थाई रैनबसेरे का निर्माण कराया जा रहा है। दुकानदारों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि सुनियोजित तरीके से षडयंत्र के तहत उन्हें यहां से उजाड़ने की तैयारी की जा रही है। क्योंकि अब पार्किंग स्थल तक नहीं बचेगा। भविष्य में सभी प्लॉट बन गए तो पार्किंग स्थल कहां बनेगा। इन्होंने चेतावनी दी है कि अफसरों से जल्द शिकायत करेंगे। हमारी टीम नियमों के तहत ही कार्रवाई करती है। इसके साथ ही हमारी कार्रवाई निष्पक्षता से होती है। नगर निगम की शिकायतों के आधार पर पहले भी नोटिस दिए जा चुके हैं।
आरएस वर्मा, आयुक्त, नगर निगम हम अपने ही प्लॉट पर कारोबार कर रहे हैं। कुछ दुकान वालों ने सड़कों पर सामान डाला था। लेकिन हमने उनसे कहकर भी सामान हटवा दिया। ज्यादातर कारोबारी अपनी जगह में ही कारोबार कर रहे हैं। हमें तंग करने के लिए कुछ भाजपाइयों के दबाव में कार्रवाई की जा रही है। जल्द ही नगर निगम अधिकारियों से मिलेंगे। राहत नहीं मिली तो अगली रणनीति बनाएंगे।
बिजेंद्र अत्री, प्रधान, बि¨ल्डग मैटेरियल संचालक, पालिका कॉलोनी