3 कर्मियों की सर्विस बुक दफ्तर से गायब, विरोध में किया प्रदर्शन
जागरण संवाददाता, रोहतक : एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दफ्तर से
जागरण संवाददाता, रोहतक :
एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दफ्तर से तीन कर्मचारियों की सर्विस बुक गायब कर दी गई हैं, लेकिन अफसर सब कुछ जानने के बाद भी मामले को दबा रहे हैं। जिसके चलते उक्त कर्मचारियों का भविष्य अंधेरे में नजर आ रहा है। कर्मचारियों ने शीघ्र सर्विस बुक न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
बृहस्पतिवार को एचएसईबी वर्कर्स यूनियन ने 132केवी सबस्टेशन एमडीयू के कार्यकारी अभियंता बीके के राघव के कार्यालय पर नौ बजे से 11 बजे तक प्रदर्शन किया। यूनियन के सचिव बलराज ¨सधु ने आरोप लगाया कि तीन कर्मचारी सुभाष चौकीदार, राजेंद्र एएफएम, कृष्ण चंद्र एएफएम की सर्विस बुक दफ्तर से गायब है। मामले से अफसरों को भी अवगत करा दिया गया है, लेकिन अफसर इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि दफ्तर से सर्विस बुक गायब होना बड़ी बात है, यदि सर्विस बुक गायब हो सकती है तो कोई भी गोपनीय या साधारण दस्तावेज दफ्तरों में सुरक्षित नहीं हैं। इनका कहना है कि सर्विस बुक में कर्मचारी की सेवाओं का ब्योरा होता है। ट्रांसफर से लेकर रिटायरमेंट तक में सर्विस बुक की जरूरत होती है। प्रमोशन से लेकर संबंधित कर्मी पर हुई कार्रवाई भी सर्विस बुक में अंकित रहती है। इस बारे में एसई एसके बंसल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। मामला किस क्षेत्र का है, इसकी जांच कराई जाएगी। :: कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन
बिजली कर्मचारियों ने मांगों को लेकर संकेतिक धरना दिया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि जब कर्मचारी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हैं तो अफसर मौखिक आश्वासन तो दे देते हैं, लेकिन कार्रवाई के लिए कोई कदम नहीं उठाते हैं। इसके चलते यूनियन शुक्रवार को निर्धारित स्थान पर सुबह 9 से 11 बजे तक प्रदर्शन होगा। धरने को यूनियन के प्रांतीय सह सचिव नरेश देशवाल तथा मुख्य सलाहकार मंगलसेन अधिवक्ताओं ने भी संबोधित किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्कल सचिव अनिल कुमार ने की। धरने पर सिटी यूनिट के सचिव बलराज ¨सधु, सुमेर वशिष्ठ, धनराज ¨सह, सोमबीर, सुरेंद्र, अशोक, हिमांशु, सुरेश, जय नारायण आदि मौजूद रहे।