Move to Jagran APP

कांग्रेस को किसानों की नहीं 2024 की चिता : नायब सैनी

जागरण संवाददाता रोहतक कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने तीन कृषि कानूनों को लेकर क

By JagranEdited By: Published: Sat, 27 Feb 2021 01:08 AM (IST)Updated: Sat, 27 Feb 2021 01:08 AM (IST)
कांग्रेस को किसानों की नहीं 2024 की चिता : नायब सैनी
कांग्रेस को किसानों की नहीं 2024 की चिता : नायब सैनी

जागरण संवाददाता, रोहतक : कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने तीन कृषि कानूनों को लेकर कांग्रेस व अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस किसानों की जमीन खा गई, वो किसान हितैषी कैसे हो सकती है। कांग्रेस को किसानों की नहीं बल्कि 2024 चुनाव की चिता है। वे शुक्रवार को शहीद मदनलाल धींगड़ा कम्यूनिटी सेंटर में जिला के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने तीन कृषि कानूनों पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश की जनता ने 2014 और 2019 में कांग्रेस को बुरी तरह नकार दिया था। जनता ने कांग्रेस को विपक्ष के लायक भी नहीं छोड़ा था। करीब 60 साल के शासन में कांग्रेस ने किसानों को बर्बाद करने के सिवाय कुछ नहीं दिया। देश को नरेंद्र मोदी जैसा विश्व नेता मिला है, जिनके नेतृत्व में आज पूरी दुनिया भारत की ओर देख रही है। कांग्रेस किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। पीएम मोदी द्वारा किसानों के हित में लिए गए फैसलों पर स्वामीनाथन ने ट्वीट करके उनकी तारीफ की थी। सांसद सैनी ने कहा कि हैरानी की बात है कि तीन कृषि कानून जब पास हुए तो किसान नेताओं ने खुशी मनाई थी, लेकिन कुछ देशविरोधी और राजनीतिक ताकतों ने मिलकर किसानों को गुमराह करने का काम किया है। सांसद ने कहा कि पंजाब के लोग धरने में नहीं आना चाहते, लेकिन वहां सत्ता में बैठी कांग्रेस और विपक्षी दल लोगों को जबरदस्ती धरने पर भेज रहे हैं। जिला अध्यक्ष अजय बंसल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। ये रहे मौजूद

जिला अध्यक्ष अजय बंसल, पूर्व सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्रोवर, सतीश नांदल, शमशेर खरकड़ा, रामअवतार वाल्मीकि, जयसिंह लाकड़ा, सतीश आहूजा, राजेश भालौठ, राजकमल सहगल, अनिल कुमार, पूर्व विधायक सरिता नारायण, डा. दिनेश, राजरानी शर्मा, रेनू डाबला, अनिता मिगलानी, रमेश भाटिया, नरेंद्र वक्त, सुमिता भाटिया, अशोक खुराना सुरेश किराड़, सूरजमल किलोई, नीलम पांचाल, कृष्ण सहरावत, अशोक जांगड़ा, रमेश अत्री, सुरजीत जसिया, रणवीर ढाका, प्रेम हुड्डा धर्मवीर शर्मा, राजू रावत, धर्मेंद्र गुगलानी, राजू भुटानी, पदम ढुल, मनीष शर्मा, चेतना अरोड़ा, सुनील आर्य, कुलविदर सिक्का, मीडिया प्रभारी तरुण सनी शर्मा मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.