Move to Jagran APP

पहले होगी प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी, बाद में मनोनीत होंगे जिला व मंडलाध्यक्ष

लंबे समय से हरियाणा भाजपा नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी का इंतजार कर र

By JagranEdited By: Published: Sun, 16 Feb 2020 12:09 AM (IST)Updated: Sun, 16 Feb 2020 06:22 AM (IST)
पहले होगी प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी, बाद में मनोनीत होंगे जिला व मंडलाध्यक्ष
पहले होगी प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी, बाद में मनोनीत होंगे जिला व मंडलाध्यक्ष

ओपी वशिष्ठ, रोहतक : लंबे समय से हरियाणा भाजपा नए प्रदेशाध्यक्ष की ताजपोशी का इंतजार कर रहा है। पहले मंडलाध्यक्षों के चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की रायशुमारी लेने का निर्णय लिया। रायशुमारी की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब संगठन के पदाधिकारी रायशुमारी में आए फीडबैक को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ रविवार को साझा किया जाएगा। संगठन चुनाव को लेकर एक राय बनाने के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष से दिल्ली मुख्यालय में पदाधिकारी मुलाकात करेंगे। जिस तरह की खबरें आ रही है, उससे तो 20 फरवरी तक हरियाणा को नया प्रदेशाध्यक्ष मिल जाएगा। इसके बाद मंडलाध्यक्ष व जिला अध्यक्षों की घोषणा होगी।

loksabha election banner

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला, प्रदेश संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट, प्रदेश महामंत्री संजय भाटिया, संदीप जोशी व एडवोकेट वेदपाल इसी सप्ताह मंडलाध्यक्षों के लिए कार्यकर्ताओं की रायशुमारी का फीडबैक चुनाव अधिकारियों से ले चुके हैं। प्रदेश पदाधिकारी की मुख्यमंत्री के साथ फीडबैक को लेकर रविवार रात को कैनाल रेस्ट हाउस में बैठक होगी। संभावना है कि इस बैठक में संगठनात्मक चुनाव को लेकर अंतिम मुहर लग जाएगी। इसके बाद प्रदेश के पदाधिकारी दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे नायब सैनी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी का नाम चल रहा है। भाजपा प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के लोगों को साधने के लिए यह निर्णय ले सकती है। सांसद सैनी मुख्यमंत्री मनोहर लाल की पसंद भी हैं। भाजपाइयों में भी उनके नाम को लेकर भी चर्चा चल रही है। इसके अलावा पूर्व वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ के अलावा सुभाष बराला को भी दोबारा से जिम्मेदारी देने की बातें सामने आ रही है। 20 तक हो सकती है प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा

भाजपा जिस तरह से राज्यों के अध्यक्षों की घोषणा कर रही है, उससे लगता है कि हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष की घोषणा भी जल्दी होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा महाराष्ट्र सिक्कम, केरल व मध्यप्रदेश के अध्यक्षों को मनोनीत कर चुके हैं। अब हरियाणा की बारी है। इसलिए प्रदेश भाजपा संगठनात्मक चुनाव को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। केवल मुख्यमंत्री के साथ चर्चा होना शेष है, जो रविवार को संपन्न हो जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.