विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाएंगे मोखरा के सत्यदेव मलिक
रोहतक कजाकिस्तान के नुर सुल्तान में 14 से 22 सितंबर तक होने वाली विश्व
जागरण संवाददाता, रोहतक :
कजाकिस्तान के नुर सुल्तान में 14 से 22 सितंबर तक होने वाली विश्व कुश्ती प्रतियोगिता में भारत की ओर से मोखरा गांव निवासी सत्यदेव मलिक रेफरी की भूमिका निभाएंगे। चयन होने पर सत्यदेव मलिक ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण सरन सिंह का आभार व्यक्त किया। मलिक के चयन से उनके पैतृक गांव मोखरा में खुशी का माहौल बना हुआ है। विश्व कुश्ती संघ ने मलिक को केटेगरी एस के रेफरी मनोनीत किया है। अंतरराष्ट्रीय कुश्ती रेफरी एवं एमडीयू के विभागाध्यक्ष प्रो. राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने बधाई देते हुए का उनकी मौजूदगी में भारतीय पहलवानों का मनोबल बढ़ेगा। प्रतियोगिता का प्रारंभिक राउंड सोनी लिव पर प्रसारित किया जाएगा। इसके अलावा सेमीफाइनल व सभी तीन वर्गाें पुरुष फ्री स्टाइल, ग्रीको रोमन, महिला कुश्ती भार वर्ग का फाइनल राउंड सोनी टेन-3 एसडी एंड एचडी और सोनी ईएसपीएन एसडी और एचडी चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार शाम चार बजे से रात के आठ बजे तक प्रसारित किए जाएंगे।