Move to Jagran APP

लघु चिड़ियाघर में थ्री डी स्कल्पचर से पर्यटकों को लुभाएंगे अधिकारी

जागरण संवाददाता रोहतक लघु चिड़ियाघर में अब थ्री डी स्कल्पचर से पर्यटकों को लुभाया जा

By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Sep 2019 06:49 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:49 PM (IST)
लघु चिड़ियाघर में थ्री डी स्कल्पचर से पर्यटकों को लुभाएंगे अधिकारी
लघु चिड़ियाघर में थ्री डी स्कल्पचर से पर्यटकों को लुभाएंगे अधिकारी

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

लघु चिड़ियाघर में अब थ्री डी स्कल्पचर से पर्यटकों को लुभाया जाएगा। इसके लिए वन्य प्राणी विभाग ने तैयारी कर ली है। जल्द ही इसका टेंडर होने की उम्मीद है। जानकारों की मानें तो दिल्ली रोड स्थित लघु चिड़ियाघर के बाहर बने पेट्रोल पंप के पास करीब 42 फीट ऊंचाई पर शेर का स्कल्पचर लगाया जाएगा। जो करीब 500 मीटर की दूरी से भी देखा जा सकेगा। इसकी प्रक्रिया विभाग में चल रही है। इसके लिए यहां 14 मीटर ऊंचाई का एक पोल तैयार किया जाएगा। जिसकी फाउंडेशन का कार्य इसकी माह शुरू होने की उम्मीद है। दिल्ली रोड से रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं। ऐसे में अगर लघु चिड़ियाघर के बाहर स्कल्पचर तैयार किया गया तो इससे पर्यटकों को लुभाया जा सकेगा। अधिकारियों का दावा है कि इसकी तैयारी कर ली गई है और यह दो महीने में तैयार हो जाएगा। जिस पर सात लाख की आने का अनुमान लगाया गया है। लघु चिड़ियाघर को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के प्रमुख पर्यटन केंद्रों में शुमार किए जाने में विभाग लगा हुआ है। इसके लिए यहां सुंदरीकरण भी किया जा रहा है। यहां पर वन्य प्राणियों की संख्या बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है। बता दें कि विभाग के अनुसार दिल्ली रोड स्थित लघु चिड़ियाघर का उद्घाटन 28 सितंबर 1986 में हुआ था। कृषि एवं वन्य प्राणी परिरक्षण विभाग की तत्कालीन मंत्री प्रसन्नी देवी ने इसका उद्घाटन किया था। 41 एकड़ में फैला है चिड़याघर :

रोहतक का लघु चिड़ियाघर करीब 41 एकड़ में फैला हुआ है। जिसमें फिलहाल, बब्बर शेर के तीन बच्चों से लेकर, तेंदुआ, मगरमच्छ, गीदड, अजगर व हिरणों के अलावा विभिन्न प्रजातियों के पक्षी भी देखे जा सकते हैं। दिल्ली के नजदीक होने के चलते यहां पर पर्यटकों का भी जमावड़ा लगा रहता है। चिड़ियाघर देखने के लिए रोजाना 500 से अधिक पर्यटक पहुंचते हैं। जबकि छुट्टी के दिन इनकी संख्या और भी अधिक हो जाती है। लघु चिड़ियाघर के सुंदरीकरण को बढ़ाकर पर्यटकों को आकर्षित करने की दिशा में यहां थ्री डी स्कल्पचर तैयार किया जाएगा। करीब दो माह में इसके तैयार होने की संभावना है।

- दीपक अलावादी, मंडल वन्य प्राणी अधिकारी, रोहतक ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.