Move to Jagran APP

राजनीति सेवा है, मनोरंजन का साधन नहीं: जयहिद

रोहतक आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिद ने भाजपा में शामिल हु

By JagranEdited By: Published: Wed, 10 Jul 2019 12:29 AM (IST)Updated: Wed, 10 Jul 2019 06:52 AM (IST)
राजनीति सेवा है, मनोरंजन का साधन नहीं: जयहिद
राजनीति सेवा है, मनोरंजन का साधन नहीं: जयहिद

जागरण संवाददाता, रोहतक :

loksabha election banner

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिद ने भाजपा में शामिल हुई कलाकार सपना चौधरी की दिल्ली के सीएम अरविद केजरीवाल पर दिए गए बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि राजनीति सेवा है, मनोरंजन का साधन नहीं है। नाचने-गाने से वोट नहीं मिलेगी, जनता के लिए काम करने की जरूरत है। बता दें कि सपना चौधरी ने भाजपा में शामिल होने के बाद कहा था कि वह अरविद केजरीवाल की शक्ल तक देखना पसंद नहीं करती। जयहिद मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

जयहिद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व सपना चौधरी के कांग्रेस में शामिल होने की अफवाहों पर भाजपा नेताओं ने कहा था कि वह तो नाचने-गाने वाली है। अब भाजपा में शामिल होने के बाद वह नाचने-गाने वाली से क्या बन गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने काम करके दिखाए हैं, जिसके दम पर जनता दोबारा से सत्ता सौंपेगी।

जयहिद ने हरियाणा के स्कूलों में बच्चों को कान पकड़कर उठक-बैठक लगाने के निर्णय की कड़े शब्दों में निदा की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा और खेल मंत्री अनिल विज रोजाना दस-दस मिनट कान पकड़कर उठक-बैठक का वीडियो सोशल मीडिया पर डालें ताकि पता चल सके कि इससे दिमाग तेज होता है या खराब होता है। उन्होंने कहा कि खाना खाने के बाद किसी तरह की एक्सरसाइज करना, उनको बीमार करना है। उन्होंने कहा कि सरकार में जिसने भी यह अधिसूचना जारी की है, शायद उसे स्वास्थ्य की जानकारी नहीं है।

उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों को व्यायाम करवाएं और उनकी सेहत के लिए दूध व बादाम शेक दिया जाए। उठक-बैठक कराने से बच्चों का दिमाग तो तेज होगा नहीं बल्कि इससे वे मानसिक तनाव में जरूर आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में जिस तरह से नेता शामिल हो रहे हैं, उससे साबित होता है कि भाजपा के पास 90 सीटों पर चुनाव लड़ाने के लिए प्रत्याशी ही नहीं है। कांग्रेस पार्टी गुटबाजी में फंस गई है। प्रदेश में भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर आम आदमी पार्टी और जननायक जनता पार्टी की जनता के लिए बेहतर विकल्प है। भाजपा ने जनता के हित में पांच साल में एक भी काम नहीं किया है। अगर कुछ किया है तो केवल सामाजिक भाईचारा खराब किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.