एनसीसी कैडेट्स को दी हथियारों की जानकारी
जागरण संवाददाता रोहतक द्वितीय हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी रोहतक की ओर से दस दिवसीय
जागरण संवाददाता, रोहतक :
द्वितीय हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी रोहतक की ओर से दस दिवसीय एनसीसी कैंप का आयोजन नेकीराम कालेज परिसर में किया जा रहा है। कैंप के दूसरे दिन की शुरुआत कर्नल केएस दलाल व मेजर पी सुरेखा ने की। कैंप में कैडेट्स को हथियारों के बारे में व फायरिग के बारे में बताया गया। नेकीराम परिसर में दूसरे दिन 120 कैडेट्स ने भाग लिया। कैंप में ग्रुप प्रशिक्षण अधिकारी, लेफ्टिनेंट कर्नल केटी वासनी ने कैंप का निरीक्षण किया और कैडेट्स को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया ऐसे कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बहुत जरूरी हैं। कैंप में रोहतक के अलावा गुड़गांव, भिवानी, झज्जर जिले के कैडेट्स ने भाग लिया। वासनी ने कैडेट्स को एकता और अनुशासन में रहकर आत्म निर्भरता, खेल प्रशिक्षण, हथियार प्रशिक्षण व ड्रिल के साथ सामाजिक कार्याे में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।