दिल्ली मंडल के 14 रेलवे स्टेशनों पर फहराएगा 100 फीट ऊंचा तिरंगा
जागरण संवाददाता रोहतक उत्तर रेलवे दिल्ली मंडल के 14 रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा ि
जागरण संवाददाता, रोहतक : उत्तर रेलवे, दिल्ली मंडल के 14 रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा तिरंगा फहराएगा। इसके लिए रेलवे अधिकारियों ने तैयारियां करते हुए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। रेलवे दिल्ली मंडल के पीआरओ माइकल ने बताया कि दिल्ली मंडल के गाजियाबाद, दिल्ली सराय रोहिल्ला, फरीदाबाद, गुरुग्राम, पलवल, रोहतक, मेरठ नगर, मुजफ्फरनगर, शाहदरा, मानसा, जींद, कैथल, शामली एवं झज्जर स्थित रेलवे स्टेशन पर 100 फीट ऊंचा स्तंभ बनाते हुए तिरंगा लगाया जाएगा। फिलहाल स्टेशनों पर तिरंगा लगाने के लिए स्तंभ बनाने के आदेश अधिकारियों को दिए हैं। रेल प्रबंधक एससी जैन ने कहा कि रेल मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार 14 स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज लगाया जा रहा है ताकि यात्रा करने वाले लोगों में राष्ट्रीयता और देशभक्ति की भावना पैदा हो सके।