18 एमएम बारिश ने दिलाई गर्मी से राहत, सड़कों पर जलभराव से परेशानी
जागरण संवाददाता, रोहतक : पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बृहस्पतिवार सुबह
जागरण संवाददाता, रोहतक : पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से बृहस्पतिवार सुबह से दोपहर तक हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अभी एक से दो दिनों तक और बारिश होने की संभावना है। जिस दौरान तापमान में गिरावट होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं बारिश के कारण कई कॉलोनियों में घंटो बिजली गुल रही। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी के कारण निम्न दबाव का क्षेत्र बना, जिस कारण बृहस्पतिवार को बारिश हुई। सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के बाद भी शाम तक आसमान में बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। वैज्ञानिकों ने बताया कि सुबह नौ बजे तक आठ एमएम और उसके बाद दोपहर तक दस एमएम बारिश हुई। अभी एक से दो दिन तक ऐसे ही बारिश होने की संभावना है।
सुधरेगी फसलों की सेहत
वहीं बारिश के बाद शहर की कई कॉलोनियों में जल भराव की स्थित पैदा हो गई। जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि यह बारिश धान और ज्वार-बाजरा की फसलों के लिए काफी फायदेमंद है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया बारिश आई बिजली गई
सुबह से दोपहर तक हुई बारिश के कारण कई कॉलोनियों में घंटो बिजली आपूर्ति ठप रही। बारिश के कारण के कारण सुबह दस बजे माल गोदाम रोड फीडर पर केबल का बॉक्स चल गया। जिस कारण रेलवे रोड, माल गोदाम रोड, शौरी मार्केट, भिवानी स्टैंड, गढ़ी मोहल्ला, प्रताप चौक और किला रोड पर पांच घंटे आपूर्ति बाधित रही। इन कॉलोनियों में दोपहर बाद तीन बजे आपूर्ति बहाल हो पाई। वहीं केबल में खराबी के कारण मानसरोवर कॉलोनी और जंग कॉलोनी में भी सुबह 11 बजे से दोपहर बाद तीन बजे तक आपूर्ति बहला हो पाई। सब-डिवीजन नंबर तीन के एसडीओ कृष्ण ¨सह दलाल ने बताया कि बारिश के कारण फीडर में केबल का बॉक्स चल गया था। जिस कारण आपूर्ति बाधित रही। जिसे जल्द ही ठीक कर आपूर्ति सामान्य रूप से बहाल कर दी गई।