जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाएं
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी मिले यही प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। इन योजनाओं का लोग पूरा लाभ उठाएं। यादव कस्बे की कई कॉलोनियों में संपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
संवाद सहयोगी, धारूहेड़ा : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति के व्यक्ति को भी मिले यही प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार ने अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है। इन योजनाओं का लोग पूरा लाभ उठाएं। यादव कस्बे की कई कॉलोनियों में संपर्क अभियान के दौरान लोगों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने योजनाओं के प्रचार व प्रसार के लिए औद्योगिक कस्बे का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हुई है, लेकिन ग्रामीण इलाके में प्रचार व प्रचार के अभाव में इन योजनाओं का लाभ नहीं ले पाते हैं। योजना के बारे में जानकर उसका पूरा लाभ उठाना चाहिए ताकि योजना को लागू करने की सार्थकता सिद्ध हो सके। उन्होंने लोगों से राजस्थान से आ रहे दूषित पानी के बारे में लोगों से बातचीत की। फिलहाल राजस्थान से दूषित पानी बंद होने पर लोगों ने जिला प्रशासन का आभार जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बजरंग नगर, भिवाड़ी मोड़, अलवर बाइपास, सेक्टर तीन का दौरा किया तथा कार्यकर्ताओं से मिले। इस मौके पर पार्षद कृष्ण यादव, बीरबल, पार्षद भिवाड़ी हवा ¨सह दायमा, पवन, देवेंद्र ¨सह, राजेंद्र पटेल, रणजीत, विजय आदि मौजूद थे।