दूसरी पारी में पक्के करेंगे तीन करम के सभी रास्ते
महेश कुमार वैद्य रेवाड़ी अहीरवाल के गढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जमकर आशीर्वाद मिला। बदले में मुख्यमंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया। रेवाड़ी व नारनौल जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दर्जनों जनसभाओं में सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ भविष्य का रोडमैप भी सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पांच साल में चार से छह करम चौड़ाई तक के रास्ते पक्के किए हैं। अगली बार सत्ता में आने तक तीन करम चौड़ाई तक के सभी रास्ते पक्के किए जाएंगे जिससे लाखों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। एक करम साढ़े पांच फुट के बराबर होता है। मनोहर के इस ऐलान से साढ़े 16 फुट चौड़े रास्तों पर सड़क बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
महेश कुमार वैद्य, रेवाड़ी अहीरवाल के गढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जमकर आशीर्वाद मिला। बदले में मुख्यमंत्री ने भी लोगों को निराश नहीं किया। रेवाड़ी व नारनौल जिले में विभिन्न स्थानों पर आयोजित दर्जनों जनसभाओं में सरकार की उपलब्धियां बताने के साथ-साथ भविष्य का रोडमैप भी सामने रखा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने पांच साल में चार से छह करम चौड़ाई तक के रास्ते पक्के किए हैं। अगली बार सत्ता में आने तक तीन करम चौड़ाई तक के सभी रास्ते पक्के किए जाएंगे, जिससे लाखों ग्रामीणों को लाभ मिलेगा। एक करम साढ़े पांच फुट के बराबर होता है। मनोहर के इस ऐलान से साढ़े 16 फुट चौड़े रास्तों पर सड़क बनने का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा।
---
हर घर नल का वादा दोहराया
मुख्यमंत्री ने तीन करम चौड़ाई के रास्ते पक्के करने की घोषणा से ग्रामीणों का दिल जीत लिया। सीएम ने हर घर नल का पानी देने का वादा फिर दोहराया। उन्होंने कहा कि 2014 में आपने जिस भरोसे के साथ सरकार बनाई थी, हमने उस भरोसे को बरकरार रखने का काम किया है।
-----
मनेठी एम्स की संभावना जगाई
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आंदोलनरत ग्रामीणों को मनेठी में ही एम्स निर्माण के लिए हर संभव प्रयास का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एम्स के लिए चिह्नित की गई जमीन अरावली वन क्षेत्र में होने की वन सलाहकार समिति की आपत्ति दूर करने का पूरा प्रयास करेगी, लेकिन बात नहीं बनने पर आसपास जमीन हासिल करने का प्रयास करेगी। ग्रामीणों ने जब इस प्रस्ताव पर शोर मचाना शुरू किया तो सीएम ने गेंद ग्रामीणों के ही पाले में डाल दी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बाजार भाव पर जमीन देने के लिए तैयार हों तो सरकार को इसमें कोई आपत्ति नहीं है। 5.80 लाख शिकायतें निपटाई
मुख्यमंत्री ने सीएम विडो को भ्रष्टाचार रोकने का बड़ा हथियार बताया। उन्होंने कहा कि अब तक 6 लाख 20 हजार शिकायतें मिली, जिनमें से 5 लाख 80 हजार का निपटारा किया गया। इससे लोगों के चंडीगढ़ के चक्कर कम हुए हैं।
----
हुड्डा के दस साल से अधिक काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने जितने काम पांच वर्ष में किए हैं उतने कांग्रेस की हुड्डा सरकार ने 10 साल में भी नहीं किए। इसका उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हुड्डा के कार्यकाल में कुल 6300 घोषणाएं हुई थी, जबकि हमने सत्ता में आने के बाद 7900 घोषणाएं की। अधिकांश घोषणाएं पूरी होने वाली है। मौजूद रहे राव इंद्रजीत
शनिवार की यात्रा में मुख्यमंत्री मनोहरलाल के साथ केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, यात्रा के प्रदेश संयोजक सांसद संजय भाटिया, राष्ट्रीय सचिव डा. सुधा यादव, जनस्वास्थ्य राज्यमंत्री डॉ. बनवारीलाल, विधानसभा उपाध्यक्ष संतोष यादव, विधायक अभय सिंह यादव व ओमप्रकाश यादव के अलावा कई पार्टी पदाधिकारी भी थे।