शांडिल्य को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान
राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलवाड़ी के मुख्य अध्यापक नेमीचंद शांडिल्य को सम्मान मिला।
By JagranEdited By: Published: Mon, 12 Nov 2018 08:50 PM (IST)Updated: Mon, 12 Nov 2018 08:50 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कुंड : राजकीय माध्यमिक विद्यालय बलवाड़ी के मुख्य अध्यापक नेमीचंद शांडिल्य को श्रेष्ठ शिक्षक का सम्मान प्रदान किया गया। एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया संस्था की ओर से करनाल में रविवार को आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। शांडिल्य ग्लोबल एक्सीलेंस सम्मान प्राप्त करने वाले रेवाड़ी के एकमात्र शिक्षक हैं। उन्हें ट्रॉफी, प्रशस्ति पत्र और शॉल प्रदान किया गया। समारोह में देश भर के 72 श्रेष्ठ ¨प्रसिपल, हेडमास्टर और शिक्षक सम्मानित किए गए। शांडिल्य को अनेक शिक्षकों ने बधाई दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें