मौसम का मिजाज सर्द, लगातार बढ़ रही ठिठुरान
दिन में अच्छी धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा से मंगलवार को ठिठुरन बरकरार रहा।
-18.5 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान
-3.5 डिग्री सेल्सियस रहा मंगलवार को न्यूनतम तापमान
3 डिग्री था सोमवार को न्यूनतम तापमान जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : दिन में अच्छी धूप निकलने के बावजूद सर्द हवा से मंगलवार को ठिठुरन बरकरार रही। मंगलवार को इस मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने के साथ शीतलहर के चलते न्यूनतम तापमान में 24 घंटे के दौरान आधे डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम 20.5 व न्यूनतम 3 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अभी तापमान में और कमी आने की संभावना जताई है।
अन्य दिनों की अपेक्षा मंगलवार को सर्द हवा के चलते ठंडक बरकरार रही। सुबह हल्का कोहरा छाए रहने से हवा में नमी की मात्रा अधिक रहने से लोगों में कंपकंपी छाई रही। दिन में अच्छी धूप निकलने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही थी। अवकाश होने के कारण लोगों ने अधिकांश समय धूप सेककर बिताया। पार्कों और गली मोहल्लों में चहल पहल रही।
मंगलवार का अधिकतम तापमान इस मौसम का सबसे कम डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले 13 व 14 दिसंबर को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान न्यूनतम तापमान क्रमश: 7 व 6 डिग्री सेल्सियस था।