Move to Jagran APP

हड़ताल में शामिल 15 कर्मचारी बर्खास्त, रोडवेज चालकों ने संभाले एंबुलेंस

हड़ताल में शामिल नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों पर विभाग की ओर से कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को 15 और कर्मचारियों को बर्खास्त किए गए। इससे पहले बृहस्पतिवार को 6 कर्मचारियों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। बाधित हो रही एंबुलेंस सेवा को सुचारू रूप से चलाने के लिए रोडवेज के सात चालकों ने एंबुलेंस संभाले। चालकों को एंबुलेंस में ऑक्सीजन के सिलेंडर खाली मिले। अब चालकों को पहले ऑक्सीजन भरवाने के बाद ही मरीजों को लेकर जा सकेंगे। ये चालक अधिकारियों के आदेश आने के बाद ही एंबुलेंस चला सकेंगे। एंबुलेंस कंट्रोलरूम अभी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Feb 2019 09:07 PM (IST)Updated: Mon, 18 Feb 2019 09:07 PM (IST)
हड़ताल में शामिल 15 कर्मचारी बर्खास्त, रोडवेज चालकों ने संभाले एंबुलेंस
हड़ताल में शामिल 15 कर्मचारी बर्खास्त, रोडवेज चालकों ने संभाले एंबुलेंस

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : हड़ताल में शामिल नेशनल हेल्थ मिशन के कर्मचारियों पर विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। सोमवार को 15 और कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया गया। इससे पहले 6 कर्मचारियों को पहले ही बर्खास्त किया जा चुका है। बाधित हो रही एंबुलेंस सेवा को सुचारु रूप से चलाने के लिए रोडवेज के सात चालकों को एंबुलेंस की स्टेय¨रग संभाली गई। इन एंबुलेंस में मिलने वाली आपातसेवाओं के लिए रखे ऑक्सीजन के सिलेंडर खाली मिले। अब चालक पहले इन सिलेंडरों में ऑक्सीजन भरवाने के बाद ही रेफर होने वाले मरीजों को ले जा सकेंगे। इसके अलावा एंबुलेंस कंट्रोल रूम भी अभी सुचारू रूप से संचालित नहीं हो पा रहा है। 57 कर्मचारियों को दिए नोटिस:

loksabha election banner

आंदोलनरत कर्मचारियों में से 57 को विभाग की ओर से नोटिस थमा दिए गए हैं। अब इन कर्मचारियों को टर्मिनेशन के भी आदेश दिए जा रहे हैं। अब तक 21 कर्मचारियों को बर्खास्त करने के आदेश जारी हो चुके हैं। स्वास्थ्यमंत्री का पुतला फूंका :

सोमवार को सभी एनएचएम कर्मचारियों ने नागरिक अस्पताल से प्रदर्शन करते हुए सरकुलर रोड से नाइवाली चौक पहुंचकर स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज का पुतला फूंका। कर्मचारियों का कहना था कि सरकार से सेवा नियम लागू करने की मांग कर रहे हैं ताकि 20-25 साल से अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवाएं सुरक्षित हो सकें वहीं सरकार अपनी मनमानी करते हुए उन्हें नौकरी से निकाल रही है। एनएचएम कर्मचारी प्रधान पंकज यादव ने कहा कि कर्मचारियों को बर्खास्त कर रोजगार से वंचित करना उचित नहीं है। महिलाएं हुईं भावुक:

प्रदर्शन में कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ पहुंची थी। प्रदर्शन कर रही कुछ महिलाओं के आखों में आंसू थे। कर्मचारियो ने अपनी मांगों के साथ साथ पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की। रेवाड़ी के राजगढ़ निवासी शहीद हरि¨सह की शहादत को नमन करते हुए गहरा शोक प्रकट किया। नारेबाजी करते हुए कर्मचारियों के प्रदर्शन से शहर में जाम कि स्थिति बनी रही। उन्होंने कहा कि जिला संयोजक मुनेश यादव के साथ कुल 15 कर्मचारियो को बर्खास्त कर सरकार ने तानाशाह होने का प्रमाण दिया है। इस मौके पर उपप्रधान संतोष यादव, महासचिव प्रवीन यादव, शर्मिला, संयोजक मुनेश यादव, सचिव ¨छद्रपाल, नवीन, योगेश, अर्बन प्रधान अजय अग्रवाल, विशाल धनखड़, प्रकाश, रुचि कोहली, विनोद सहित अन्य कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

----------------------

स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त कराया जा रहा है। एंबुलेंस चालकों के आने के बाद डिलीवरी केस और आपातकालीन सेवाएं सुचारु होने आरंभ हो गए हैं। अभी 21 कर्मचारियों को बर्खास्त किया है। जल्द ही अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

- डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन

----

हड़ताल के दौरान डहीना सीएचसी में हुई 6 डिलीवरी:

एनएचएम की हड़ताल के दौरान भले ही स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही है लेकिन डहीना सीएचसी में मौजूदा स्टॉफ ही व्यवस्था को संभाले हुए हैं। सीएचसी इंचार्ज डॉ. अमन ने बताया कि एनएचएम के तहत कार्यरत 3 स्टॉफ नर्स हड़ताल पर है इसके बावजूद सीएचसी में हड़ताल के 14 दिनों के भीतर 6 डिलीवरी सफल तरीके से कराई जा चुकी है। अस्पताल में केवल एक स्टॉफ नर्स मंजीत मौजूद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.