चार खंड शिक्षा अधिकारियों को मिली पदोन्नति
लंबे समय से पदोन्नति की बाट जोह रहे खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक दिवस से पहले पदोन्नति का तोहफा मिल गया। शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची के आधार पर जारी कुल 5
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : लंबे समय से पदोन्नति की बांट जोह रहे खंड शिक्षा अधिकारियों को शिक्षक दिवस से पहले पदोन्नति का तोहफा मिल गया। शिक्षा विभाग द्वारा वरिष्ठता सूची के आधार पर जारी कुल 58 खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति सूची में जिला के चार खंड शिक्षा अधिकारियों को पदोन्नति मिली है। पदोन्नत हुए इन अधिकारियों को अभी स्टेशन अलॉट नहीं किया गया है। शिक्षा विभाग द्वारा जारी कुल 58 खंड शिक्षा अधिकारियों की पदोन्नति सूची में रेवाड़ी खंड शिक्षा अधिकारी सुभाषचंद्र, खोल खंड शिक्षा अधिकारी सूरजभान, जाटूसाना खंड शिक्षा अधिकारी नसीब ¨सह, खंड शिक्षा अधिकारी बावल की संतोष, खंड शिक्षा अधिकारी नाहड़ की अब्दुल रहमान खान को वरिष्ठता संख्या के आधार उपजिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। सभी पदोन्नत हुए अधिकारियों को जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुरेश गोरिया, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ प्रधान महावीर यादव, हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन प्रधान हरीश कुमार, हरियाणा मास्टर वर्ग एसोसिएशन के रमेश कुमार, राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ प्रांतीय सचिव चंद्रहास व जिला प्रधान संदीप कुमार ने बधाई दी है।