धनवंतरि दिवस पर कार्यक्रम कल
जासं,रेवाड़ी : धनवंतरि जयंती पर पांच नवंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा
जासं,रेवाड़ी : धनवंतरि जयंती पर पांच नवंबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जाएगा। आयुष मंत्रालय के निर्देश पर आयुष विभाग की ओर से सेक्टर चार स्थित हुडा डिस्पेंसरी में सुबह 10 बजे से आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें आयुर्वेद, होम्योपैथी विशेषज्ञों द्वारा सभी रोगों की जांच व उपचार किया जाएगा। शिविर में विशेष रूप से दर्द निवारण, मर्म चिकित्सा, अग्निकर्म किया जाएगा तथा डेंगू की जागरूकता के लिए नि:शुल्क गिलोह काढा वितरित किया जाएगा। बच्चों के बल, बुद्घि, आयु बढाने के लिए एक वर्ष के बच्चों के लिए स्वर्ण प्राशन करवाया जाएगा। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. अजीत ¨सह ने बताया कि
भगवान धनवंतरि आयुर्वेद के जनक थे। उनका जन्म धनतेरस के दिन हुआ था। इस दिन को सरकार द्वारा राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने लोगो से आह्वान किया कि वे इस आयुर्वेद कैम्प का भरपूर लाभ उठायें।