Move to Jagran APP

'स्वामी विवेकानंद ने विश्व पर छोड़ी भारतीय संस्कृतिक की छाप'

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर

By JagranEdited By: Published: Fri, 12 Jan 2018 07:44 PM (IST)Updated: Fri, 12 Jan 2018 07:44 PM (IST)
'स्वामी विवेकानंद ने विश्व पर छोड़ी भारतीय संस्कृतिक की छाप'
'स्वामी विवेकानंद ने विश्व पर छोड़ी भारतीय संस्कृतिक की छाप'

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: स्वामी विवेकानंद की 155वीं जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर एक कदम मानवता की ओर सामाजिक

loksabha election banner

संस्था की ओर से भाजपा जिला महामंत्री अमित यादव के कार्यालय पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने की।

प्रदेश अध्यक्ष ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन व सम्मानित करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। जो व्यक्ति रक्तदान करता है, उससे बड़ी बात और कोई नहीं हो सकती। रक्त से हम दूसरे का जीवन बचाने का कार्य करते है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे अपने जीवन में ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करने का संकल्प लें। स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को एक परिवार का जो संदेश दिया, उसी तरह युवा भी उनकी जयंती पर देश के लिए कुछ अच्छा करने का संकल्प लें। स्वामी विवेकानंद ने भारत की संस्कृति की छाप शिकागो के सर्वधर्म सम्मेलन में छोड़ी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सोच है कि भारत दुनिया का सिरमौर बने और भारत की धाक विश्व में जमें। प्रधानमंत्री ने यूएनओ में प्रस्ताव रखा था कि आंतकवादी संगठन दुनिया को तोड़ने का कार्य करते है, जबकि भारतीय संस्कृति योग दुनिया को जोड़ने का कार्य करती है। इसलिए 21 जून विश्व योग दिवस घोषित किया गया। प्रधानमंत्री ने नोटबंदी व जीएसटी जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेकर देश के लिए बहुत बड़ा कार्य किया है। उन्होंने कहा कि नोटबंदी व जीएसटी के बाद देश में हुए चुनावों में भाजपा को जीत मिली है। इससे यह साफ होता है कि देश की जनता ने भाजपा के इस निर्णय को स्वीकारा है।

नोटबंदी व जीएसटी देश के आर्थिक सुधार में बहुत बड़ा कदम सिद्ध हुआ है। शिविर में 155 युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश ग्रोवर, प्रदेश उपाध्यक्ष अर¨वद यादव, जिला अध्यक्ष योगेंद्र पालीवाल, सतीश खोला, प्रीतम चौहान, अमित यादव, चांदनी चांदना, डा. एमएल रंगा, अजय मितल, दीपक मंगला, मा. रामपाल, सुरेश हालूहेडा, संस्था की प्रधान प्रियंका यादव, डा. अनु सिरोहा, ममता रानी एडवोकेट, शकुंतला यादव, यशपाल, मनेंद्र यादव सहित अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.