तापमान में सुधार, 21 से बारिश के आसार
पहाड़ों में हिमपात के चलते मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: पहाड़ों में हिमपात के चलते मैदानी क्षेत्रों में शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को मौसम में कुछ सुधार हुआ। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को अधिकतम 14 और न्यूनतम 5.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। सोमवार को इस मौसम का सबसे सर्द दिन था। सोमवार को अधिकतम 12.2 और न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस के साथ इस मौसम का सबसे सर्द दिन था। मंगलवार को सुबह कोहरे का असर कम था, लेकिन सर्द हवा चलने से राहत नहीं मिल रही थी। दिन चढ़ने के साथ धूप निकली। इस दौरान शीतलहर जारी रहने से धूप का असर नहीं था। मंगलवार को भी कोई अलाव सेक रहा था तो कोई घर और प्रतिष्ठान के अंदर हीटर जलाकर सर्दी से बचाव का प्रयास करते रहे।
21 से बारिश के आसार: हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 20 जनवरी तक आंशिक बादल छाने के साथ मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान एक और पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते 21 जनवरी रात और 22 जनवरी को हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। पिछले साल इतना नीचे नहीं गया था अधिकतम तापमान
इस माह का तापमान पिछले साल का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम अधिकतम न्यूनतम
18 जनवरी 14.0 5.5 17.6 2.0
17 जनवरी 12.2 3.5 13.5 2.8 16 जनवरी 15.5 5.5 15.5 6.0
15 जनवरी 12.6 5.5 21.5 5.0 14 जनवरी 13.5 6.0 22.6 1.5 13 जनवरी 19.0 3.5 20.3 1.0 12 जनवरी 16.6 5.8 20 2.0
11 जनवरी 16.5 3.5 15.0 5.0 10 जनवरी 16.5 4.5 15.5 6.2 नौ जनवरी 14.5 10.8 17.5 10.5 आठ जनवरी 17.4 14.2 14.0 8.0
सात जनवरी 17.5 12.5 18.5 12.0 छह जनवरी 18.0 9.5 16.0 13.5 पांच जनवरी 15.0 10.2 20.0 13.0 चार जनवरी 24.4 6.0 21.5 9.5
तीन जनवरी 21.5 3.8 16.5 10.5 दो जनवरी 19.6 4.0 17.5 8.2 एक जनवरी 18.5 2.0 18 -1.0 हृदय और सांस के रोगी बरतें सावधानी: लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड में हृदय और सांस के मरीजों की ज्यादा परेशानी रहती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने शरीर को क्रियाशील करते रहने की सलाह दी है। घरों में हीटर जलाकर रखते वक्त भी खिड़कियों से हवा आवागमन का ध्यान रखना चाहिए। इस मौसम में ठंडे खाद्य और पेयपदार्थों का सेवन करने से बचना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार मौसम साफ होने के बाद ही सैर करने के निकलना चाहिए। इस दौरान पूरी तरह सिर, पैर और छाती को ढककर रखने की सलाह दी है।
सर्दी के मौसम में जितना हो सके शरीर को गर्म रखना चाहिए। वृद्धों और बीमार लोगों को नियमित रूप से चिकित्सकों से परामर्श लेते रहना चाहिए। घर के अंदर भी हल्का व्यायाम करते रहना चाहिए। सैर करते हैं तो मौसम साफ होने के बाद नौ बजे के बाद ही निकलना चाहिए।
डा. अभय कुमार, हृदय रोग विशेषज्ञ, मार्स अस्पताल, रेवाड़ी।