पार्टी नेताओं ने ही नहीं लड़ने दिया ¨सबल पर चुनाव: तंवर
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हमारी पार्टी के ही कुछ नेताओं के कारण कांग्रेस ¨सबल पर निगम चुनाव नहीं लड़ सकी। उन्होंने कहा कि अगर हम ¨सबल पर चुनाव लड़ते तो हर जगह बस कांग्रेस ही जीत दर्ज करती। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गांव लिसान में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ संवेदनहीन ताकतें संविधान को ही चुनौती देने का काम कर रही है जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। तंवर ने कहा कि मौ
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी:
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि हमारी पार्टी के ही कुछ नेताओं के कारण कांग्रेस सिंबल पर निगम चुनाव नहीं लड़ सकी। उन्होंने कहा कि अगर हम ¨सबल पर चुनाव लड़ते तो हर जगह बस कांग्रेस ही जीत दर्ज करती। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गांव लिसान में डॉ. बीआर आंबेडकर की प्रतिमा के अनावरण समारोह के पश्चात पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ संवेदनहीन ताकतें संविधान को ही चुनौती देने का काम कर रही है जिनसे सावधान रहने की जरूरत है। तंवर ने कहा कि मौजूदा सरकार के राज में पूरा प्रदेश जला, महिलाओं की इज्जत गई। इसके लिए सिर्फ भाजपा ही जिम्मेदार है। 84 के सिख दंगों में सोमवार को आए दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि देर से ही सही दंगा पीड़ितों को आखिरकार न्याय तो मिला। राफेल मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस शीघ्र ही इस झूठ से पर्दा उठाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी अडानी व अंबानी को बचाने में जुटे हुए हैं।