प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व निकाली झांकी
लाला राम रतन धर्मशाला की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को माता की मूर्ति की प्रणा प्रतिष्ठा की गई।
By JagranEdited By: Published: Wed, 28 Oct 2020 06:46 PM (IST)Updated: Wed, 28 Oct 2020 06:46 PM (IST)
संस, कोसली : लाला राम रतन धर्मशाला की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को स्वर्ण जयंती महोत्सव का आयोजन किया गया। धर्मशाला में देवी माता की मूर्ति स्थापना की गई। देवी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व बाजार में कलश यात्रा व झांकी निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लिया। बुधवार की रात को भजन-संर्कीतन का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर लाला रामरतन परिवार के सदस्य व गणमान्य लोग मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें