Move to Jagran APP

खोखले निकले दक्षिण हरियाणा से किए भाजपा के वादे: योगेंद्र

स्वराज इंडिया की ओर से निकाली जा रही जनसरोकार यात्रा मंगलवार को रेवाड़ी कोसली मसानी हांसाका में पहुंची। यात्रा के दौरान जनसभाओं का भी आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Sep 2019 06:08 PM (IST)Updated: Thu, 05 Sep 2019 06:53 AM (IST)
खोखले निकले दक्षिण हरियाणा से किए भाजपा के वादे: योगेंद्र
खोखले निकले दक्षिण हरियाणा से किए भाजपा के वादे: योगेंद्र

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी : स्वराज इंडिया की ओर से निकाली जा रही जनसरोकार यात्रा मंगलवार को रेवाड़ी, कोसली, मसानी, हांसाका में पहुंची। यात्रा के दौरान हुई जनसभाओं को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने कांग्रेस के वंशवाद का अधिग्रहण कर लिया है। देशभर में वंशवाद के विरोध का दावा करने वाली भाजपा आज दक्षिण हरियाणा में वंशवाद की सबसे बड़ी पोषक है।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को जन आशीर्वाद की जगह प्रायश्चित यात्रा करनी चाहिए। सरकार ने प्रदेश के किसानों को फसल का दाम नहीं दिया, बेरोजगारों को काम नहीं दिया, महिलाओं को सम्मान नहीं दिया, नागरिकों को कानून व्यवस्था नहीं दिया और प्रदेश को कर्ज में धकेल दिया। प्रदेश अध्यक्ष राजीव गोदारा ने कहा कि भाजपा ने दक्षिण हरियाणा से किए हाईकोर्ट की नई बेंच गठन करने, मनेठी में एम्स व एसवाईएल के पानी के वादों को पूरा नहीं किया। सभाओं को जिला प्रमुख मंजूबाला व धर्मपाल नंबरदार ने भी संबोधित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.